Skip to main content

TR NEWS UP-UK

श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के छात्रों का एम.सी.ए. में शत प्रतिशत रिजल्ट रहा

मुजफ्फरनगर । श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के छात्रों ने एम.सी.ए. में शत प्रतिशत रिजल्ट देकर एक बार फिर सफलता का परचम लहराया। आज एम.सी.ए. प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची तैयार की गयी।

प्रथम सेमेस्टर की मेरिट सूची में पूर्णिमा मिश्रा ने 81.71, रिया पाल ने 81.24 एवं निशांत वत्स ने 80.76 प्रतिशत अंक प्राप्त करके क्रमश प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेरिट सूची में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने इस सफलता का श्रेय भगवान, माता-पिता एव अध्यापकगणों को देते हुये उनका धन्यवाद दिया। उन्होनें बताया कि सफलता प्राप्त करने में अध्यापकगणों ने बहुत सहयोग दिया है, तथा उनकी अपने-अपने विषय पर पकड़ बहुत अच्छी है, जिसके कारण किसी भी विषय को समझने में कोई समस्या उत्पन्न नहीं होती है। 

इस अवसर पर कम्प्यूटर एप्लीकेशन के डीन/विभागाध्यक्ष निषांत कुमार राठी ने सभी छात्रों को बधाई दी। उन्होनें विभाग के सभी प्रवक्ताओं को उनके सतत प्रयासों के लिये सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार की सफलताओं के आकाश को छूने की आशा व्यक्त की। संकाय के सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आर्शीवाद देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि विद्यार्थियों ने शिक्षकों का मान बढ़ाया है।

इस अवसर पर कॉलेज की डीन एकेडमिक्स सुचित्रा त्यागी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हमारे महाविद्यालय के छात्रों ने अथक प्रयास किया है जिसका परिणाम यह है कि आज हमारे महाविद्यालय की जिले में उत्कृष्ट पहचान बन गयी है, जो बहुत गर्व की बात है। विद्यार्थियों के साथ साथ इस महाविद्यालय के प्रवक्ता भी बधाई के पात्र हैं जिन्होंने पाठ्यक्रम से सम्बन्धित सभी जानकारियाँ उपलब्ध कराई हैं।

विद्यार्थियों को सम्मानित करने के मौके पर महाविद्यालय के निदेशक के साथ संकाय के डीन/विभागाध्यक्ष निशांत राठी एवं प्रवक्ता नीतू सिंह, प्रवीण कुमार, अमित त्यागी, संजयकान्त त्यागी,    डा. प्रमोद कुमार, विकास कुमार, मौ. युसुफ, हिमांशु होरा, अंकुर रोहेला, विश्वास कुमार, राहुल गौतम, निधि, विधि, सिद्धांत गर्ग, नवनीत चौहान, अजय कुमार, कपिल कुमार, राहुल मैनवाल, सुमित, शुभम तायल, राधिका मिततल, हंस कुमार एवं मनोज पुण्डीर, दिनेष यादव आदि ने सभी को बधाई दी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *