Skip to main content

TR NEWS UP-UK

श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के 45 छात्रों का इंटर्नशिप के लिये चयन

मुजफ्फरनगर। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर में प्रतिष्ठित कम्पनी होस्टमोक्स लि0 को महाविद्यालय के विभिन्न पाठयक्रमों बी0टेक0, बी0एससी0, बी0सी0ए0, एम0सी0ए0 के छात्र-छात्राओं के लिये ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल द्वारा इण्टर्नशिप प्रशिक्षण हेतु छात्र-छात्राओं के चयन हेतु आमंत्रित किया गया। 

कम्पनी प्रतिनिधि श्री सचिन चौधरी, सेल्स हेड, होस्टमोक्स लि0 ने सम्पूर्ण प्लेसमेंट ड्राइव को एक निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम सेे आयोजित किया। संस्थान के निदेशक प्रो0 एस0एन0 चौहान एवं चीफ ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट कोओर्डिनेटर, आशीष चौहान ने कम्पनी प्रतिनिधि का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट करके किया।

कंपनी प्रतिनिधि द्वारा सर्वप्रथम छात्रों को इंटर्नशिप मॉड्यूल (जॉब प्रोफाइल) की जानकारी दी गई। उन्होने बताया कि यह इंटर्नशिप कम जॉब अपॉर्चुनिटी है। होटकोक्स विश्व का शीर्ष वेब होस्ंिटग प्रदाता है। कंपनी का सर्वर कस्टम निर्मित है और विशेष रूप से व्यवसाय की जरूरतों को पूरा करने के लिये बनाये गये है साथ ही कंपनी 99.9 प्रतिशत सर्वर अपटाइम को गारंटी के साथ 24 ग 7 विश्वसनीय समर्थन भी अपने ग्राहको को प्रदान करती है। कंपनी सर्वर सपोर्ट सर्विस टेªनी के पद के लिये छात्रों के चयन हेतू आयी है। उसके उपरांत मेरिट के आधार पर छात्रों की स्पीकिंग क्षमता, टीम स्प्रिट एवं टेक्निकल एटीट्यूड के आधार पर चयन किया गया।

इस चयन प्रक्रिया में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के 98 छात्र/छात्राएं सम्मिलित हुये जिसमें से 45 छात्र/छात्राएं अंतिम चरण के लिये चयनित हुये। अंतिम रूप से चयनित छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप ट्रेनिंग के दौरान स्टाईपेंड तथा इंसेंटिव मिलेगा जबकि 4 माह के उपरान्त कुशलता के आधार पर नियमित करने की प्रक्रिया होगी। चयनित हुए छात्र-छात्राओं में अनमोल चौहान बी0टेक से अमन, साकिब एम0सी0ए0 से एवं अलीशा आयुष अग्रवाल, सिमरन बी0सी0ए0 आदि छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। इस प्लेसमेंट ड्राइव को ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल द्वारा श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज (आई0सी0) मुजफ्फरनगर के परिसर में आयोजित किया गया।

संस्थान के निदेशक प्रो0 एस0एन0 चौहान ने बताया कि श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज (आई0सी0) मुजफ्फरनगर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिये यह एक स्वर्णिम अवसर है। श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज (आई0सी0) मुजफ्फरनगर इंजीनियरिंग व एम0बी0ए0 ही नहीं बल्कि बी0बी0ए0, बी0एससी0, बी0सी0ए0, बी0कॉम0, एग्रीकल्चर, फार्मेसी आदि सभी पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिये कैम्पस प्लेसमेंट आयोजित करता रहा है। श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज (आई0सी0) मुजफ्फरनगर के लिये बडी़ उपलब्धि है। श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज (आई0सी0) मुजफ्फरनगर सभी छात्रों के कैरियर व भविष्य के निर्माण के लिये कृत संकल्प है जिसका श्रेय श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज (आई0सी0) मुजफ्फरनगर में उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण व आदरणीय गु्रप चेयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ को जाता है जो श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज (आई0सी0) मुजफ्फरनगर को अद्यतन एवं उत्कृष्ट शिक्षा केन्द्र के रूप में स्थापित करने के लिये कटिबद्ध है।

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के चेयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनायें दीं तथा ड्राइव में सम्मिलित सभी छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुये जीवन में निरन्तर वृद्धि करने हेतु प्रात्साहित किया। डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ जी ने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को स्वकेन्द्रित, अनुशासन एवं अपने समय का सदुपयोग करते हुए शिक्षा पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर हो सकें। अतः विद्यार्थियों को चाहिए कि कॉलेज द्वारा आयोजित हर गतिविधि में भाग लेकर अवसर का लाभ उठायें एवं संस्थान द्वारा समय-समय पर आयोजित किये जाने वाले प्लेसमेंट ड्राइव में प्रतिभाग करते रहना चाहिए।

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कोलेजेज, मुजफ्फरनगर के निदेशक डा0 एसएन चौहान एवं ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल के चीफ कोऑर्डिनेटर आशीष चौहान ने कम्पनी प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह् भेंट कर उनका आभार प्रकट किया एवं सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामानाएं दीं।

संस्था के चीफ टेªनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट कॉर्डिनेटर प्रो0 आशीष चौहान ने कंपनियों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और उनसे भविष्य में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज से जुडे़ रहकर टेªनिंग एण्ड प्लेसमेंट प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन वेनी भारद्वाज ने किया। मुख्य प्लेसमेंट अधिकारी आशीष चौहान के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री व्योम शर्मा, मौ0 यूसुफ, आदि प्रवक्ताओं का विशेष योगदान रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *