मुजफ्फरनगर । श्रीराम गर्ल्स कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग के एम0एससी0 (होम साइंस) के प्रथम सेमेस्टर और तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने श्री राम गर्ल्स कॉलेज के परीक्षाफल में सर्वोत्तम अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोषन किया है।
मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर द्वारा घोषित किये गये परीक्षा परिणाम में एम0एससी0 (होम साइंस) क्लोथिंग एण्ड़ टेक्सटाइल के प्रथम सेमेस्टर में काजल देवी ने 83 प्रतिषत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। राधिका ने 80.04 प्रतिषत अंको के साथ द्वितीय स्थान और सामिया रानी ने 80.02 प्रतिषत अंक से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एम0एससी0 (होम साइंस) क्लोथिंग एण्ड़ टेक्सटाइल के तृतीय सेमेस्टर में आफिया ने 87.04 प्रतिषत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। फरीहा निगार ने 85.08 प्रतिषत अंको के साथ द्वितीय स्थान और ज्योति चंदेल ने 81.08 प्रतिषत अंक से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज के षिक्षकों और अपने परिजनों को दिया। एम0एससी गृह विज्ञान (क्लोथिंग एण्ड़ टेक्सटाइल) की प्रथम सेमेस्टर और तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने बताया कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी पूर्ण लगन और मेहनत से की थी, महाविद्यालय में तमाम शैक्षिक सुविधाओं द्वारा षिक्षको के मार्गदर्षन से ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त हुई।
इस अवसर पर श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेजेज् के चेयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने सभी छात्राओं को उनकी सफलता के लिए आर्षीवाद प्रदान करते हुए कहा कि निरन्तर कठिन परिश्रम से सफलता सम्भव हो पाती है। अतः युवाओं को निरंतर सफलता प्राप्त करने के प्रयास करते रहना चाहिए।
इस अवसर पर श्री राम कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 प्रेरणा मित्तल ने सभी छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई देते उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा विभाग के प्रवक्ताओं द्वारा छात्राओं की सफलता में महती भूमिका की सरहाना की।
इस अवसर पर श्रीराम गर्ल्स कॉलेज की डीन डॉ0 श्वेता राठी, प्रवक्ता, रूबी पोसवाल, , ईषा अरोरा, अलीना, और सोफिया अंसारी, काजल मावी, आयशा गौर ने सभी छात्राओं को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।


