Skip to main content

TR NEWS UP-UK

श्रीराम कॉलेज में हुआ दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

मुजफ्फरनगर । श्रीराम कॉलेज के बेसिक साइंस विभाग तथा गृह विज्ञान विभाग द्वारा संयुक्त रूप से ’’वर्तमान सामाजिक एवं पारिस्थितिक परिप्रेक्ष्य में समकालीन स्वास्थ्य चुनौती’’ विषय पर एक दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार के मुख्य अतिथि भारतीय चिकित्सा संघ, मुजफ्फरनगर के कोषाध्यक्ष डॉ ईश्वर चंद्र रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीराम ग्रुप आफ कॉलेजेज के संस्थापक डॉ एससी कुलश्रेष्ठ, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा प्रेरणा मित्तल, श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के निदेशक डॉ एसएन चौहान, श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के निदेशक (अनुसंधान), मुजफ्फरनगर डॉ रविन्द्र प्रताप सिंह, डीन एकेडमिक्स डा0 विनित कुमार शर्मा, श्रीराम कॉलेज आफ इंजीनियरिंग डीन डा0 सुचित्रा त्यागी द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। दीप प्रज्वलन के बाद बेसिक साइंस विभाग की अध्यक्षा डॉ पूजा तोमर एवं गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्षा डॉ श्वेता राठी ने सभी अतिथियों को बुके देकर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में डायटिशियन डॉ आयुषी अग्रवाल, मुख्य समाज सेविका, डॉ अनुराधा वर्मा एवं एस डी कॉलेज मुजफ्फरनगर की प्रोफेसर डॉ शुचि मित्तल रहे।

इस कार्यक्रम के प्रथम दिन में पोस्टर प्रदर्शनी एवं मौखिक भाषण का आयोजन किया गया । विभिन्न प्रतिभागियों ने अपने पोस्टर के माध्यम से वर्तमान के सामाजिक वैज्ञानिक एवं परिस्थिक गतिविधियों से पड़ने वाले गलत प्रभावों तथा उनके निवारण के उपायों को व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ ईश्वर चंद्र, भारतीय चिकित्सा संघ, मुजफ्फरनगर के कोषाध्यक्ष ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुये वर्तमान समय के सामाजिक एवं पारिस्थितिक गतिविधियों द्वार मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों, बीमारियों एवं उनके निवारण के लिए किए जाने वाले प्रयासों का वर्णन किया तथा विद्यार्थियों द्वारा किए गए सभी सवालों का विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाना भी स्वास्थ्य के लिए एक आवश्यक कार्य है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डायटिशियन डॉ आयुषी अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में संतुलित आहार के साथ-साथ तनाव मुक्त जीवन शैली का महत्व भी बताया।

इस अवसर पर एस डी कॉलेज मुजफ्फरनगर की प्रोफेसर डॉ शुचि मित्तल ने अपने वक्तव्य में बताया कि बदलते सामाजिक एवं वैज्ञानिक जीवन में शारीरिक परिश्रम एवं अन्य कारक जैसे तनावमुक्त पर्यावरण, भरपूर नींद, पौष्टिक आहार भी आवश्यक है।

इस अवसर पर सेमिनार के मुख्य अतिथि डॉ ईश्वर चंद्र का धन्यवाद व्यक्त करते हुए संस्थापक डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने उन्हें महाविद्यालय का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर जानकारी देते हुये बेसिक साइंस विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ पूजा तोमर ने बताया कि इस सेमिनार में लगभग 200 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराने के साथ-साथ अपनी प्रस्तुति के रूप में अनेक विषयों पर विचार व्यक्त किए। इसके उपरान्त चयनित विद्यार्थियों की प्रस्तुति के लिए मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार भी वितरित किए गए।

अन्त में श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा प्रेरणा मित्तल ने सभी मुख्य अतिथियों, उपस्थित विद्यार्थियों एवं आयोजन समिति के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।

इस कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीराम कॉलेज की फेकल्टी श्रुति मित्तल के द्वारा किया गया।

सेमिनार को सफल बनाने में बेसिक साइंस एवं गृह विज्ञान विभाग के प्रवक्तागण डॉ मनोज मित्तल, ऋषभ भारद्वाज, डॉ रीतू पुंडीर, मीनल मान, विवेक, राजदीप सहरावत, अंजली सैनी अंजली चौधरी, विनय कुमार सचिन शर्मा, काजल मावी, ईशा अरोरा, अलीना सिद्दीकी, आयशा अरोरा आदि उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *