Skip to main content

TR NEWS UP-UK

श्रीराम कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मॉ शाकुम्भरी अन्तर्महाविद्यालयी टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में जीते पदक 

मुजफ्फरनगर । मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन वीवी पीजी कॉलेज, शामली में किया गया जिसमें एकल पुरूष वर्ग टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में बीपीएड के छात्र निखिल भारद्वाज द्वारा स्वर्ण पदक तथा बीपीएड के छात्र आयुष बालियान द्वारा कांस्य पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि यह टेबिल टेनिस प्रतियोगिता वीवी पीजी कॉलेज शामली में खेली गई। जिसमें मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से संबंद्ध लगभग 10 महाविद्यालयों ने प्रतिभाग किया। टीम स्पर्धा में महिला वर्ग में श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर उपविजेता रहा। एकल प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में बीपीएड के छात्र निखिल भारद्वाज द्वारा स्वर्ण पदक तथा बीपीएड के छात्र आयुष बालियान द्वारा कांस्य पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय आगमन पर स्वर्ण पदक निखिल भारद्वाज और कांस्य पदक विजेता आयुष बालियान तथा टेबिल टेनिस महिला वर्ग की टीम को श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा0 एससी कुलश्रेष्ठ द्वारा अंतरमहाविद्यालय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करने पर उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर डॉ0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर ने अंतरमहाविद्यालय टेबिल टेनिस पुरूष तथा महिला वर्ग को पदक जीतने पर बधाई दी और कहा कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक तथा कांस्य पदक जीतकर कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 अशोक कुमार ने विजयी विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए विजयी विद्यार्थियांे के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी महाविद्यालय के खिलाडियों से इसी प्रकार के उम्दा प्रदर्शन को बनाये रखते हुये पूरी लगन एवं मेहनत से खेलने की आशा व्यक्त की।

महाविद्यालय के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के निदेशक डा एसएन चौहान, डीन मैनेजमेंअ डा सौरभ मित्तल, शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा प्रवक्तागण भूपेन्द्र कुमार, डा0 अब्दुल अजीज खान, सन्दीप देशवाल, अमरदीप, प्रशान्त, विश्वदीप कौशिक, तथा तरूण आदि उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *