Skip to main content

TR NEWS UP-UK

श्रीराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्र अनुराग शर्मा ने जीती 51 हजार की छात्रवृत्ति

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्र अनुराग शर्मा ने आर्य समाज द्वारा आयोजित आर्य प्रगति परीक्षा 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 51 हजार रूपये की छात्रवृत्ति प्राप्त की। यह परीक्षा आर्य समाज द्वारा प्रत्येक वर्ष छात्रों को प्रोत्साहित करने और उनकी शैक्षिक प्र्रगति मंे सहयोग करने के उदेद्श्य से आयोजित की जाती है। अनुराग की इस उपलब्धि से उनके कॉलेज और परिवार में गर्व का माहौल है। आर्य समाज का यह छात्रवृत्ति प्रोग्राम छात्रों को उनके लक्ष्य प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता प्रदान करता है। अनुराग की मेहनत और लगन इस सफलता के पीेछे का मुख्य कारण है। उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनेगी। आर्य प्रगति परीक्षा के अंतर्गत कुल 100 प्रश्न शामिल किए गए थे, जिनमंे अनुराग शर्मा ने 84 प्रतिशत सही उत्तर देकर अपनी योग्यता का परिचय दिया और 51000 रूपये की छात्रवृत्ति प्राप्त की। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आर्य समाज की ओर से विदया भूषण वर्माजी के द्वारा छात्र को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। छात्र की इस सफलता से उनके परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
श्रीराम ग्रप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ जी ने अनुराग शर्मा को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होने कहा कि होनहार और कुशल छात्र न केवल अपने परिवार का बल्कि अपनी संस्था का नाम भी गौरवान्वित करता है। साथ ही उन्होने आर्य समाज के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रोत्साहित होने का बेहतरीन मंच प्रदान करते है। साथ ही उन्होने बताया कि श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज भी छात्र/छात्राओं के आर्थिक विकास के लिए कई प्रकार के छात्रवृत्ति कार्यक्रम आयोजित करता है। उन्होने कहा कि वे ऐसे छात्रों को प्रोत्साहित करते है जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, लेकिन पढ़ाई में उनकी लगन और प्रतिभा सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों को अपने सपनों को साकार करने का एक अनमोल अवसर प्रदान करते है। अनुराग की इस उपलब्धि ने यह साबित किया है कि मेहनत ओर लगन के बल पर हर चुनौती को पार किया जा सकता है।
श्रीराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के निदेशक, डॉ0 गिरेन्द्र कुमार गौतम ने अनुराग शर्मा की इस अद्वितीय उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह कॉलेज ओर छात्रों दोनों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होने अनुराग को उज्जवल भविष्य की शुमकामनाएं देते हुए कहा कि एक सफल छात्र वही होता है, जो समय का सदुपयोग करते हुए अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहता है।
डॉ0 गौतम ने यह भी कहा कि अनुराग की मेहनत और समर्पण ने यह सिद्ध कर दिया है कि कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है बशर्ते उसे पाने के लिए सच्चे मन से प्रयास किए जाएं। उनकी इस सफलता से न केवल कॉलेज बल्कि पूरे समुदाय को गौरव महसूस हुआ है। अनुराग जैसे होनहार छात्र संस्था का नाम रोशन करते है और अन्य छात्रों को भी प्रेरणा करते है।
छात्र अनुराग शर्मा की इस उत्कृष्ट उपलब्धिक पर श्री राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के समस्त अध्यापकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अध्यापकों ने कहा कि अनुराग ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता अर्जित की है, जो अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होने यह भी कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां न केवल छात्र बल्कि पूरे संस्थान की गरिमा बढ़ाती है। अनुराग की सफलता से यह सिद्ध होता है कि समर्पण ओर सही मार्गदर्शन से हर छात्र अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *