मुजफ्फरनगर । श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज मुजफ्फरनगर की इकाई श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के छात्र-छात्राओं ने डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा जोन स्तर पर आयोजित ‘‘डॉ0अब्दुल कलाम इंटर टैक्निकल यूनिवर्सिटी लिटरेरी मैनेजमेंट एण्ड टेक्निकल फेस्ट 2024-25’’ की विभिन्न प्रतियोगी स्पर्धाओं में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इनोक्वेस्ट नामक प्रतिस्पर्धा में श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक इलैक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के चतुर्थ वर्ष के छात्र वीर सन एवं मो शाहबाज ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अर्जित किया तथा जंक्यार्ड वॉर्स प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त डिबेट प्रतिस्पर्धा में छात्र मो अलीम व बिजनेस प्लान प्रतिस्पर्धा में छात्रा विशु मलिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
आगामी 13 व 14 दिसम्बर 2024 को लखनऊ में डा0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करने के लिए ‘‘डॉ0 अब्दुल कलाम इंटर टैक्निकल यूनिवर्सिटी लिटरेरी मैनेजमेंट एण्ड टैक्निकल फेस्ट 2024-25’’ के जोनल लेवल के गोल्ड मेडलिस्ट टीम को आमंत्रित किया गया है। जिसमें श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्यूनिंकेशन इंजीनियरिंग विभाग के छात्र वीरसन व मौ0 शाहनाज प्रतिभाग करेगंे।
इस अवसर पर ‘‘डा0 अब्दुल कलाम इंटर टैक्निकल यूनिवर्सिटी लिटरेरी मैनेजमंेट एण्ड टेक्निकल फेस्ट 2024-25’’ स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने संस्थान के संस्थापक चेयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ से आर्शीवाद प्राप्त किया। विद्यार्थियों की सफलता पर आशीष वचन देते हुए संस्थान के चेयरमैन ने कहा कि संस्थान का हमेशा से ही उच्च तकनीकी शिक्षा को लेकर यही विचार रहा है कि विद्यार्थियों को क्लास टीचिंग के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान पर जोर दिया जाए जिससे विद्यार्थियों का रचनात्मक एवं विषयात्मक विकास हो और उनकी जिज्ञासाए अविष्कार का रूप ले देश और समाज की सेवा करें। उन्होने विद्यार्थियों को 13 एवं 14 दिसम्बर 2024 को डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा आयोजित होने जा रही प्रतिस्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं एवं आर्शीवाद प्रदान किया।


