Skip to main content

TR NEWS UP-UK

श्रीराम कॉलेज एवं श्रीराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन के स्काउट एंड गाइड शिविर में चुनावी पाठशाला का आयोजन

मुज़फ़्फ़रनगर । जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी/ स्वीप प्रभारी श्री संदीप भागिया एवम उपजिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह के निर्देशन में *चुनाव का पर्व, देश का गर्व* के अंतर्गत *चुनावी पाठशाला* का आयोजन किया गया। चुनावी पाठशाला में बाल कल्याण समिति से डा राजीव कुमार द्वारा श्रीराम कॉलेज एवम श्रीराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन के स्काउट एंड गाइड शिविर में प्रतिभाग कर रहे बी एड एवम बी टी सी के प्रशिक्षणर्थियों को चुनावी शब्दावली के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई तथा *फर्स्ट टाइम वोटर्स* को सम्मानित किया गया एवम मतदाता जागरूकता विषय पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया । श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज की प्राचार्य डा प्रेरणा मित्तल एवम स्काउट एंड गाइड की जिला मुख्य आयुक्त डा कंचन प्रभा शुक्ला को डा राजीव कुमार द्वारा सम्मान प्रतीक भेंटकर आभार व्यक्त किया गया। मतदाता जागरूकता अभियान/ चुनावी शब्दावली प्रतियोगिता के प्रतिभागियों मयंक,अंशुल,निशु,सोफिया,गायत्री,मैना,साक्षी, सैय्यदा, शिवानी,अर्चना, रुकैया एवम सोनम को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। उक्त कार्यशाला का शानदार संचालन स्काउट एंड गाइड संगठन आयुक्त श्री भारत भूषण द्वारा किया गया। कार्यशाला में ट्रेनर ज्योति एवम अनुज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *