मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर की इकाई श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ‘‘आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस-बून ओर बेन’’ विषय पर एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में हो रहे महत्वपूर्ण बदलावों और नवाचारों पर मंथन किया गया। इस सेमिनार के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर ने की जबकि प्रो0 अनुज शर्मा, डीन मदरहुड विश्वविद्यालय, उत्तराखण्ड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सेमिनार में प्रोफेसर डॉ0 एनके कोहली, डीन, रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट, एचबीटीयू, कानपुर ने मुख्य वक्ता के रूप में मुख्य विषय ‘‘आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस-बून ओर बेन’’ पर अपने विचार प्रस्तुत किये।
सेमिनार का मुख्य उद्देश्य कम्प्यूटर साइंस एवं ‘‘आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में चल रही नवीनतम तकनीकों व उसके उपयोगों से छात्र/छात्राओं को अवगत कराना व उनको लाभान्वित करना था। इस अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार के प्रथम सत्र के मुख्य वक्ताओं के रूप में प्रो0 अनुज शर्मा, डीन, मदरहुड विश्वविद्यालय, उत्तराखण्ड ने ‘‘आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस’’ ‘‘प्रोस ओर कोज’’ विषय पर अपने विचार प्रतिभागियों के सम्मुख प्रस्तुत किये। प्रो0 डॉ0 नीरज पुण्डीर, आरकेजीआईटी, गाजियाबाद ने आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस की विस्तार से व्याख्या करते हुए आधुनिक दौर में उसके प्रभावों पर विचार व्यक्त किया।
अतिथियों के उपरान्त कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग की प्रोफेसर इं0 रुचि राय ने ‘‘ए रोल फोर रोबोटिक्स इन ससटेनेबल डेवलपमेंट विषय पर अपना आर्टिकल प्रस्तुत किया।
द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में मिस टेरेसा लैटेने, सीनियर बिजनेस ऐनेलिस्ट, पेरिस ने रोल ऑफ आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस इन बिजनेस डेवलपमेंट विषय पर अपना आर्टिकल प्रस्तुत किया। डॉ0 अमित शर्मा, शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा, ने रोल ऑफ ‘‘आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस इन सॉफ्टवेयर मेंटेनेबिलिटी’’ विषय पर अपना आर्टिकल प्रस्तुत किया। डॉ0 विनीश कुमार, आरकेजीआईटी, गाजियाबाद ने यूजिज ऑफ आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। इसके उपरान्त श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज में कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजी. विभाग में कार्यरत प्रो0 शुभी वर्मा ने रोल ऑफ आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस इन साइबर सिक्योरिटी विषय पर आर्टिकल प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर डॉ0 एस0 सी0 कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग के क्षेत्र में ‘‘आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस’’ एक नवीनतम तकनीक के रूप में उभर रहा है जिसमें युवाओं का भविष्य बहुत ही सुनहरा दिखाई पड़ता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमें ‘‘आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस के दुरुपयोग से बचना चाहिये तथा उन्होंने सभी से यह अनुरोध किया कि वे ‘‘आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस का प्रयोग मानव जीवन को सुगम बनाने के लिये करें। उन्होंने कहा कि इस सेमिनार का अयोजन कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजी0 के विभागाध्यक्ष डॉ0 आशीष चौहान व अन्य सभी शिक्षकों द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया जिससे छात्र-छात्राओं को इस नवीनतम तकनीक के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।
सेमिनार के अंतिम सत्र में श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजी. विभाग के लगभग 50 विद्यार्थियों जिसमें सिद्धी जैन, राधिका त्यागी, मयंक, रमन, इतिशा, अंशिका, पलक जैन आदि ने अपने ए.आई. विषय पर तैयार किये गये आर्टिकल्स को अपने विभाग के शिक्षकों एवं राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय अतिथियों के समक्ष पी0पी0टी0 के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित किये गये आर्टिकल्स की सराहना करते हुए अतिथियों ने एकमत होकर कहा कि निश्चित ही सीएसई विभाग के शिक्षकों द्वारा छात्रों को अभूतपूर्व ज्ञान प्रदान किया जा रहा है व निश्चित ही ये छात्र भविष्य में न केवल अपने कॉलेज का अपितु अपने जनपद एवं अपने देश का नाम उज्जवल करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के समन्वयक प्रो0 नितिशा त्यागी व प्रो0 शिखा राठी ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का धन्यवाद व्यक्त किया तथा भविष्य में श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के साथ जुड़े रहने का आग्रह किया।
सेमिनार में सम्मिलित हुए प्रमुख विशेषज्ञों में प्रो0 एस0एन0 चौहान, निदेशक श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर, प्रो0 आर0पी0 सिंह, निदेशक अनुसंधान एवं विकास ने सेमिनार को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


