Skip to main content

TR NEWS UP-UK

श्रीनगर में पीएम नरेंद्र मोदी ने किया योग

श्रीनगर। एसकेआईसीसी में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग किया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि योग ने लोगों को यह एहसास दिलाया है कि उनका कल्याण उनके आसपास की दुनिया के कल्याण से जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘विश्व योग को वैश्विक भलाई के एक शक्तिशाली एजेंट के रूप में देख रहा है। योग हमें अतीत के बोझ को ढोए बिना वर्तमान क्षण में जीने में मदद करता है।’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जब हम अंदर से शांत होते हैं, तो हम दुनिया पर सकारात्मक प्रभाव भी डाल सकते हैं…योग समाज में सकारात्मक बदलाव के नए तरीके बना रहा है।’

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *