Skip to main content

TR NEWS UP-UK

श्मशान की दीवार गिरने से चार लोगों की मलबे में दबकर मौत

गुरुग्राम । मदनपुरी स्थित श्मशान घाट के पीछे वाले गेट की दीवार गिरने से मलबे में दबकर बच्ची सहित चार की मौत हो गई। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। शाम करीब 5.30 से 6 बजे के बीच अर्जुन नगर गली नंबर 8 में श्मशान घाट की 18 फीट ऊंची दीवार अचानक से भरभराकर गिर गई। इससे गली में बैठे लोग मलबे में दब गए। आसपास के लोग मलबा हटाने में जुट गए। जिला प्रशासन की टीम ने मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। दबे लोगों को निकालकर गुरुग्राम के निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां देवी दयाल (72), कृष्ण कुमार (52), मनोज (35) और मासूम बच्ची खुशबू (10) की मौत हो गई। दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *