Taja Report

शुकतीर्थ 2 मई से 10 मई तक मुरारी बापू की राम कथा होगी

मुजफ्फरनगर। विश्व प्रसिद्ध राम कथा वाचक संत मुरारी बाबू मई के प्रथम सप्ताह में शुकतीर्थ में रहेंगे। जहां 2 मई से 10 मई तक वट वृक्ष के नीचे श्री शुकदेव आश्रम में कथा करेंगे। इस शुभ अवसर पर तेज गर्मी में देश विदेश से रामभक्त बड़ी संख्या में शुकतीर्थ में उपस्थित रहेंगे। तीर्थ नगरी के चहुंमुखी विकास हेतु सभी भक्त बाबू के मार्गदर्शन से विकास कार्य भी करेंगे।

मुरारी बाबू के शिष्य पिंकी ने अहमदाबाद से फोन पर बताया कि जहां पहली बार संत शुकदेव जी ने राजा परीक्षित को श्रीमद्भागवत कथा सुनाई थी उसी स्थान पर बाबू भक्तों को श्री राम कथा का गुणगान कराएंगे। कथा वाचक मुरारी बाबू समय – समय पर शुकतीर्थ आते रहते हैं। उनके भक्तों ने यहां एक श्री राम कुटीर भी बना रखी है। ताकि शुकतीर्थ प्रवास पर श्री राम कुटी में राम नाम का ध्यान कर सके। श्री राम कथा सप्ताह के अवसर पर अनेकों प्रसिद्ध संत, गणमान्य राजनेता, फिल्मी दुनिया के लोग, उद्योग-व्यापार से जुड़े भक्त भी उपस्थित रहेंगे। मुजफ्फरनगर क्षेत्र के सभी भक्तों को कथा श्रवण के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

बाहर से आने वालों के लिए ठहरने – खाने की उचित व्यवस्था की गई हैं। पूरा शुकतीर्थ मई के प्रथम सप्ताह में मेले का रूप ले लेगा। कई अतिथियों के हेलीकॉप्टर से आने की संभावना है। मुरारी बाबू की कथा सुनने को भक्त बड़ी तैयारियां कर रहे हैं। राम कथा समिति ने रहने – खाने – ठहरने की हर व्यवस्था को पूर्ण मजबूती से किया है। सत्यप्रकाश रेशू, ऋषि हलवाई, गांधी टैंट, युवा समिति, जल सेवा समिति सहित अनेकों संस्थाएं राम काम में जुड़ गई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jojobet