मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन रजि. गुरु गद्दी ऊंन शुक्रताल के वरिष्ठ प्रचारक व टकाभरी आश्रम के व्यवस्थापक महात्मा बृजेश दास का शव सड़ी गली अवस्था में नाले में पड़ा मिला। आरोपियों की निशानदेही पर बरामद हुआ शव। मामले को लेकर थाना दोघट जिला बागपत में कार्रवाई की जा रही है। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है । बड़ी संख्या में संत, महात्मा, मिशनरी प्रचारक थाना दोघट के लिए हुए रवाना। अनुयायियों में शोक की लहर है।
Author: Taja Report
Views: 274


