मुजफ्फरनगर। शिव भक्तों की टोली में जहां तमाम कावड़िया बड़ी संख्या में अपने कांवड लेकर आ रहे हैं वही किन्नरों की एक टोली आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दिल्ली के उत्तम नगर से खुशी और उनके साथी किन्नर हरिद्वार से गंगाजल लेकर पुरकाजी पहुंचे तो वहां उनको देखने के लिए लोग उमड़ गए। यह टोली वहां से प्रस्थान कर मुजफ्फरनगर की तरफ आ रही है। टोली में शामिल किन्नर खुशी और संध्या ने कहा कि वह अपने लिए कुछ लेने नहीं आए हैं। उनका कहना था कि वह अपने जजमानों के घर में सुख शांति सद्भाव और भारत माता के प्रति अपना सद्भाव लेकर आ रही है। खुशी कहना था कि वह 17 बार अभी तक कांवड़ लेकर आ चुकी हैं और उनकी इच्छा है कि जब तक वह जीवित हैं तब तक वह भगवान शिव की भक्ति में कांवड़ लेकर आती रहें। यह टोली उत्तम नगर दिल्ली में भगवान शिव का जलाभिषेक करेगी।
फरीदाबाद का एक शिवभक्त भगवान शिव की प्रतिमा को लेकर भारी भीड़ के बीच आकर्षित करता रहा।


