Taja Report

शिव चौक स्थित शिव मूर्ति मंदिर में लगी आग, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर। शहर के शिव चौक स्थित भगवान शिव मंदिर में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। करीब 3:30 बजे मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा के पीछे रखे स्टील फर्नीचर के ऊपर से अचानक तेज लपटें उठने लगीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने से कुछ मिनट पहले पास के ट्रांसफार्मर में फॉल्ट की आवाज सुनाई दी थी, जिसके बाद देखते ही देखते आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *