Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शिव चौक के 100 मीटर के क्षेत्र को पवित्र क्षेत्र घोषित करने की मांग

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को  जिलाधिकारी के द्वारा एक ज्ञापन मुजफ्फरनगर के हृदय स्थल शिव चौक के 100 मीटर के क्षेत्र को पवित्र क्षेत्र घोषित करने के लिए दिया गया।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि मुजफ्फरनगर के हृदय स्थल शिव चौक पर स्थित पवित्र शिव मंदिर पर हिंदू जनता की आस्था और श्रद्धा के कारण और हिंदू जनता शिव चौक के आसपास के क्षेत्र को सम्मान और समर्पण के योग्य मानती है। जिस कारण से इस पवित्र क्षेत्र की महत्व काफी बढ़ जाती है इसलिए शिव चौक के आसपास 100 मी का क्षेत्र पवित्रक्षेत्र घोषित किया जाए।

2, मुजफ्फरनगर से पवित्र क्षेत्र शिव चौक पर साल भर में करोड़ों हिंदू श्रद्धालु शिव मंदिर में दर्शन कर परिक्रमा कर पुण्य प्राप्त करते हैं हिंदू जनता की श्रद्धा भक्ति को देखते हुए 100 मीटर के क्षेत्र का पवित्र क्षेत्र घोषित किया जाए।

3, श्रावण मास ओर फाल्गुन मास में होने वाले शिवरात्रि पर करोड़ों श्रद्धालु कावड़ यात्री परिक्रमा कर भगवान भोले नाथ पर जल अर्पण कर पूजा अर्चना करते हैं। यह श्रद्धालु बहुत दूर दूर से अनेकों प्रदेश से आते हैं। उनकी श्रद्धा भक्ति सम्मान समर्पण को देखते हुए शिव मंदिर के आसपास का 100 मी का क्षेत्र पवित्र क्षेत्र घोषित किया जाए।

4, महोदय यह पुण्य स्थान अर्थात अपने में पुनीत है यहां आने जाने लोगो मे पवित्रता का संचार होता है यहां पर धार्मिक पर्वो का विशेष महत्व होता है यहां पर रोज दर्शन कर पूजा अर्चना करने एवं शिव रात्रि ओर माह शिव रात्रि पर भगवान भोले नाथ को जल अर्पण कर पूजा अर्चना करने से पुण्य प्राप्त होता है।

अतः आपसे अनुरोध है कि करोड़ों हिंदू श्रद्धालुओं की आस्था श्रद्धा सम्मान और समर्पण को देखते हैं मुजफ्फरनगर के हृदय स्थल शिव चौक के आसपास 100 मी का क्षेत्र शीघ्र अति शीघ्र पवित्र क्षेत्र घोषित किया जाए।।

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से संजय अरोड़ा श्रीमती सरिता शर्मा अरोड़ा प्रवीण जैन सोनू महेश्वरी राजकुमार गर्ग अखिलेश शर्मा सुंदर सैनी प्रदीप कुमार संजीव शर्मा नवीन त्यागी अंकित आदि उपस्थित थे।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *