Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शिव और पार्वती की कथा सुनाकर इस कजरी तीज का महत्व बताया

मुजफ्फरनगर। हरियाली तीज पर आयोजित कार्यक्रम नगर के आदर्श कालोनी में स्थित एक रेस्टोरेन्ट में बनाया गया। सभी महिलाओं ने हाथों में मेंहदी लगा कर सज संवर कर, गीतों पर नृत्य किया। सभी ने सावन के गीत गाकर इस पर्व को यादगार बनाया।

श्रीमति शिवानी और वीना कपूर ने सावन के इस पर्व पर शिव और पार्वती की कथा सुनाकर इस कजरी तीज का महत्व बताया। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने अपनी चमक बिखेरी। तीज कार्यक्रम में श्रीमति ऋतु, श्रीमति सांची कर्णवाल, बीना कपूर, मधूरा शिवानी, मोनिका, नेहा, मधू, राधिका, पूनम कनिष्का, अनामिका, ममता, ममता शर्मा, प्रिया, मिनाक्षी वर्मा, शालू, निशा सिंघल, पूजा सोनिया, मनीषा, निहारिका, शिवानी वालिया व साक्षी रानी मौजूद रहीं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *