मुजफ्फरनगर । शिवरात्रि के अवसर पर शिव चौक पर शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों की संख्या में हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिव भक्त परिक्रमा लगाते दिखे और मुजफ्फरनगर वासी भी जलाभिषेक करने के लिए लंबी लाइन लगाकर जलाभिषेक करते नजर आए। बारिश के बाद भोलो की मस्ती और बढ़ गई।

मुजफ्फरनगर की ह्र्दयस्थली शिवचौक पर शिवरात्रि के मौके पर सुबह से ही कांवड़ियों के साथ तमाम श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है इसी मौके पर देर रात 12:00 से भगवान शंकर का जनपद के सभी शिवालयों पर जलाभिषेक कांवडियों द्वारा किया जा रहा है वहीं आमजन श्रद्धालु भी लाइन में लगकर भगवान शंकर का जलाभिषेक कर रहा है। दूसरे प्रदेशों के कांवड़िए शिव चौक पर भगवान शंकर की परिक्रमा करके अपने गंतव्य की ओर बढ़ते हैं। इसकी तैयारी को लेकर भी पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। आज शिवरात्रि का त्यौहार मनाया जा रहा है। सब लोग भगवान शंकर को जलाभिषेक कर रहे हैं आज के दिन मां पार्वती और भगवान शंकर का विवाह संपन्न हुआ था जिसकी खुशी में शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। महिलाएं और पुरुष अपनी मन्नत मांगते हैं आज महाशिवरात्रि के मौके पर भारी संख्या में युवतियों ने भी शिवरात्रि के पर्व का व्रत रखा।



