Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शिमला के संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में हिंदूवादी संगठनों का उग्र प्रदर्शन

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने उग्र प्रदर्शन किया। इससे माहाैल तनावपूर्ण बना हुआ है। संजौली चौक पर प्रदर्शनकारी भारी संख्या में जुट गए। प्रदर्शनकारियों की ओर से फिर से बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की गई। इस पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए फिर से लाठीचार्ज किया। पुलिस ने पानी की बौछार व लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आई हैं। एसपी शिमला प्रदर्शनकारियों को मनाने में जुटे रहे, लेकिन लोग हटने को तैयार नहीं थे। प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें छोड़कर कर रोकने का प्रयास किया गया प्रदर्शनकारी मस्जिद से करीब 100 मीटर दूर प्रदर्शन करते रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *