मुजफ्फरनगर। शिक्षक शिक्षा विभाग द्वारा पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया ।
शहर के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज के शिक्षक शिक्षा विभाग में गुरुवार को पांच दिवसीय ( 27 से 31 अगस्त) कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस कार्यशाला की मुख्य अतिथि कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल ने अपने संबोधन में कहा की शिक्षा का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को सूचनाएं प्रदान करना नहीं, बल्कि उसमें आलोचनात्मक चिंतन, संचार कौशल तथा आजीवन सीखने की क्षमता विकसित करना है। विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘प्रभावी शिक्षण एवं नवाचारी शिक्षा शास्त्र’ विषय पर आयोजित इस कार्यशाला का शुभारंभ श्री राम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, उप प्राचार्य डॉ. सौरव मित्तल, श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक डॉ. एके वशिष्ठ, आईक्यूएसी के डीन डॉ. विनीत कुमार शर्मा आदि ने दीप जलाकर किया। डॉ. प्रेरणा मित्तल ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्रों को प्रभावी शिक्षण एवं अधिगम हेतु समकालीन शोध प्रविधि एवं नवाचारी शिक्षाशास्त्र पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर शिक्षा विभाग की डॉ. विधि सिंह, रितु गर्ग, सपना सिंघल, अंजली पुंडीर, भारती त्यागी आदि समेत विद्यार्थी उपस्थित थे।
कार्यशाला का उद्देश्य
इस संबंध में शिक्षक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने बताया की इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता को और बढ़ाना है। ताकि वो निरंतर नए नए प्रयोगों के जरिए शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम कर सके। इस पांच दिवसीय कार्यशाला में छात्रों को विशेषज्ञ लोगों द्वारा संबोधित किया जाएगा।


