Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण जी की 20 वी पुण्यतिथि पर मास्टर विजय सिंह व साथियों ने दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर । शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव जी की 20 वी पुण्यतिथि के अवसर पर 28 साल से भ्रष्टाचार में भूमाफिया के खिलाफ धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह व साथियों ने गांधी पॉलिटेक्निक स्थित प्रतिमा पर पुष्प चढ़कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा स्वामी जी के द्वारा शिक्षा व समाज के लिए किए गए कार्यों का गुणगान किया

शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव जी की 20 वी पुण्यतिथि इस अवसर पर धरनारत मास्टर विजय सिंह व राजपूत महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पुंडीर पूर्व चेयरमैन कॉपरेटिव बैंक ठाकुर अशोक सिंह , राजवीर सिंह जादौन मनोज कुमार सहित गण मान्य लोगों ने स्वामी जी की प्रतिमा पर धूप दीप जलाकर माल्या अर्पण कर श्रद्धांजलि देकर उन्हें शत-शत नमन किया

इस अवसर पर एक मीटिंग करके स्वामी जी के द्वारा समाजहित में किए गए कार्य का गुणगान किया , मास्टर विजय सिंह ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी जी द्वारा लगभग 300 संस्थाओं का निर्माण अपने आप में एक मिसाल है जिससे समाज आज लाभान्वित हो रहा है गरीब अमीर के सभी बच्चे पढ़ रहे हैं , राजेंद्र पुंडीर जी ने कहा स्वामी जी ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है समाज सदैव ऋणी रहेगा , ठाकुर अशोक सिंह ने कहा समाज सेवा में स्वामी जी का विकल्प अभी तक पैदा नहीं हुआ हम सबको स्वामी जी के पद चिन्ह पर चलकर समाज के लिए काम करना चाहिए इस अवसर पर राजवीर जादौन मनोज कुमार सोमपाल रामधन उपस्थित रहे |

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *