मुजफ्फरनगर । रेशू विहार में कक्षा 11 तक के बच्चों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गये। 64 जरूरतमंद बच्चों को ब्रह्मकुमारी बहन जयंती ने बैग, पुस्तक , पानी की बोतल, कॉपियां, पेन, पेंसिल आदि से भरा हुआ बैग प्रत्येक बच्चे को दिया। ब्रह्मकुमारी से आई दूसरी बहन विधि ने बच्चों एवं अभिभावकों को शिक्षा का महत्व बताया।
“शिक्षार्थ स्कूल जायेगें- सेवार्थ शिक्षा पाएगें ” की विचार धारा का उद्घोष करते हुए सत्यप्रकाश रेशू ने बच्चों को खेलते हुए शिक्षा की बातें समझाई। सभी 64 बच्चों में से केवल 12 बच्चे ही अपना स्कूल बैग स्वमं ले पाए। शेष के अभिभावकों को स्कूल बैग मय कॉपी, किताब, पानी की बोतल की साथ वितरित कर दिए गये।
ब्रह्मकुमारी बहनों ने बच्चों को खाने के लिए फल और पीने के लिए पानी भी दिया। जिससे बच्चों में एक नई ऊर्जा दिखाई दी। छोटे – छोटे बच्चे अपने स्कूल बैग स्वमं ले चले तो सभी के मन को अच्छा लगा। उत्सुकता पूर्ण स्कूल बैग लेने आए बच्चों में मिशिका, नव्या, सिया, वेदांश, रिया चंदेल, वियोम, अक्षय, वैशाली, राघव, सिद्धार्थ, कर्ण, आकाश आदि बहुत खुश हुए।
बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए स्कूल बैग बांटने हेतू साधना गर्ग, शैला गर्ग, प्रियंका गर्ग, वर्षिका गर्ग, रेखा, पूनम, जितेन्द्र, अतुल आदि बहन जयंती एवं विधि की साथ रहे। बच्चों को ॐ का उच्चारण सिखाया गया। छोटे – छोटे प्यारे बच्चे अपने स्कूल बैग लेकर सभी का मन मोह रहें थे। यह पूरा कार्यक्रम रेशू एडवर्टाइजिंग द्वारा अपने माता- पिता व गुरुओं की प्रेरणा से रेशू प्रांगण में आयोजित किया गया।


