Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शिक्षण संस्थान परिवारों से जुड़े दो होनहार छात्रों की मौत से शिक्षा जगत में शोक

मुजफ्फरनगर। बीती रात संधावली के पास हादसे में दो युवकों की मौत पर पूरा शिक्षा जगत स्तब्ध है। दोनों छात्र बड़े शिक्षण संस्थान परिवारों से जुडे थे।

नगर के फ्रेंड्स कॉलोनी में स्थित चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संस्थापक बिसंबर पांचाल के पौत्र आदित्य पांचाल व शाहपुर के शांति देवी जैन डिग्री कालेज के सतीश जैन परिवार से जुड़े एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल के 11वीं के छात्र शोभित जैन रविवार शाम कार से कहीं जा रहे थे। संधावली बाईपास के निकट अचानक उनकी कार के आगे गोवंश आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कैंटर ने कार को टक्कर मार दी थी। शिक्षा जगत में दो होनहार छात्रों की असमय मौत से शोक की लहर है। सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद उनके परिजनों को सांत्वना देने जिला अस्पताल पहुंचे राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इसे असहनीय कष्ट बताया। 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *