शाहपुर । बहु प्रतीक्षित श्री आदर्श रामलीला महोत्सव का एक बार फिर भव्य आयोजन होगा। लगातार पहली बार वृन्दावन की विश्व प्रसिद्ध कला मंडली के द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र का सजीव चित्रण देखने को मिलेगा एक पखवाड़े तक चलने वाले श्री आदर्श रामलीला महोत्सव का शुभारंभ आगामी 5 अक्टूबर से होगा। आयोजन को मूर्त रूप देने में कमेटी के पदाधिकारी जी जान से जुटे हुए हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी शोभा यात्रा के अवसर पर श्री रामलीला का झंडा रोहण हो चुका है ।
पिछले कई दशकों से नगर के मेन बाजार स्थित श्री रामलीला मैदान में आयोजित होने वाला श्री राम लीला महोत्सव जनपद ही नहीं अपितु पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है यहां की रामलीला का मंचन दूर से दूर तक प्रसिद्ध है इतना ही नहीं शाहपुर का दशहरा मेला भी सदैव ख्याति अर्जित करता रहा है। श्री आदर्श रामलीला कमेटी शाहपुर ने राम भक्तों के आग्रह पर भव्य श्री राम लीला के मंचन की तैयारियां शुरू कर दी हैं श्री आदर्श रामलीला कमेटी के मुख्य संरक्षक श्याम पाल संगल भाई जी एवं अध्यक्ष सुनील मित्तल बताया कि इस बार श्री आदर्श रामलीला महोत्सव आगामी 20 अक्टूबर को भगवान राम के राजतिलक के साथ ही महोत्सव का समापन होगा।
उन्होंने बताया कि इस बार श्री रामलीला का मंचन पावन वृन्दावन धाम की विश्व प्रसिद्ध श्री गिरिराज आदर्श रामलीला संस्थान द्वारा होगा इस कला मंडल के प्रमुख संदीप तिवारी हैं। यह कलाकार मंडली विश्व प्रसिद्ध बृजेश जी की मंडली का हिस्सा रही है आदर्श रामलीला महोत्सव को लेकर नगर में हर्ष का माहौल है कमेटी के समस्त पदाधिकारी आयोजन की तैयारियों को मूर्त रूप देने में जी जान से जुटे हुए। श्री आदर्श रामलीला के उद्घाटन अवसर पर नगर एवं जनपद तथा प्रदेश की राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।
श्री आदर्श रामलीला कमेटी के मुख्य संरक्षक श्याम पाल भाई जी, संरक्षक पूर्व चेयरमैन राजेश सिंघल, अध्यक्ष सुनील मित्तल, प्रबंधक बालेश सिंघल, उपाध्यक्ष अरुण मित्तल उमेश मित्तल डॉ प्रदीप चौहान अनिल बंसल भंवर पाल कश्यप स्टेज मंत्री मणिकांत मित्तल महामंत्री मनोज अग्रवाल कोषाध्यक्ष मुकेश मित्तल प्रचार मंत्री सचिन संगल मंत्री राधेश्याम नामदेव एवं प्रवेश गोयल के साथ-साथ कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य प्रमोद गर्ग ,अनिल गोयल अमन मित्तल,पवन सक्सेना,बृजमोहन कोरी, प्रमोद करनवाल, शिवम सिंघल विशाल करनवाल दिनेश पाल नंदा, नीरज करनवाल गोल्डी, अजय बंसल, अनमोल सिंघल हनु सिंघ,ल अक्षय गोयल घनश्याम नामदेव, अंकित सिंघल विनय नामदेव, राहुल सैनी एवं रामनिवास टेलर समेत समस्त कार्यकर्ता व्यवस्थाओं की तैयारी में जुटे हुए हैं।


