Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शाहपुर में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी

मुज़फ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र मे महिला की पति ने मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। महिला के परिजनों का ससुरालियो पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने बताया कि प्रातः करीब 06.15 बजे थाना शाहपुर पुलिस को पीआरवी-8553 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तावली निवासी मोहसीना पत्नी राशिद, उम्र करीब 36 वर्ष, की उसके पति राशिद पुत्र अयूब द्वारा हत्या कर दी गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना शाहपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गयी। पुलिस द्वारा घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए मौके पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की गयी तथा फॉरेन्सिक टीम द्वारा घटनास्थल से आवश्यक भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन किया गया। पुलिस द्वारा घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों को नियमानुसार सुरक्षित किया गया है तथा घटना के प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मृतका के शव का पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को घटना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच करते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी तथा साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए एवं घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *