मुज़फ्फरनगर। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ अन्तर्जनपदीय स्तर के 02 शातिर चोरों के घायल होने के साथ कुल 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की गयी सैंट्रो कार तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए।
11 अप्रैल को शाहबेज खान निवासी जाहिद खान निवासी ग्राम बसीकलां थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा घेर का ताला तोड़कर वादी की सैंट्रो कार नं0 UP11U2520 को चोरी करने की घटना कारित की गयी है । वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी ।
बीती रात्रि थाना शाहपुर पुलिस टीम द्वारा सोरम पुलिया पर चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान धनायन की तरफ से 01 कार को चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो कार सवार नहीं रुके तथा कार को चांदपुर का तरफ कच्ची सड़क पर मोड़कर भागने लगे । थाना शाहपुर पुलिस टीम द्वारा उक्त कार का पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर जाकर उक्त कार तेज गति होने के कारण रास्ते से नीचे उतरकर बंद हो गई । जिस पर 03 व्यक्ति कार से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे । बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी । परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी को कोई असर नहीं हुआ । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबीव फायरिंग की गयी जिसमें 02 बदमाश 1. तालिब पुत्र मुस्तफा व 2. नाजिम पुत्र बाबू अली घायल हो गए तथा तीसरे बदमाश पोली उर्फ जूबेर पुत्र इमरान उर्फ मानू को मौके से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की गयी 01 सैंट्रो कार नं0 UP11U2520 व 03 तमंचे मय 03 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए । घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घायल / गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम / पताः-*
*1.* तालिब पुत्र मुस्तफा निवासी ग्राम हर्रा थाना सरूरपुर जनपद मेरठ । ( घायल )
*2.* नाजिम पुत्र बाबू अली निवासी ग्राम हर्रा थाना सरूरपुर जनपद मेरठ । (घायल )
*3.* पोली उर्फ जूबेर पुत्र इमरान उर्फ मानू निवासी ग्राम हररा थाना सरूरपुर जनपद मेरठ ।


