Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शाहपुर जीएसटी छापे में 76 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी

मुजफ्फरनगर । जीएसटी टीम के शाहपुर कस्बे में बीडी-सिगरेट व्यापारी के प्रतिष्ठान पर छापे में कई घंटे जांच के दौरान टीम को स्टाक में गड़बड़ी के साथ फर्जी तरीके से आइटीसी क्लेम के मामला पकड़ा गया। लंबी जांच के बाद व्यापारी पर 76 लाख रुपये टैक्स चोरी पकड़ी गई है। जिसमें कुछ धनराशि विभाग को जमा कराई गई है। गत दिवस शाहपुर स्थित मित्तल इंटरप्राइजेज पर स्टेट जीएसटी की एसआइबी विंग के ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेश दीक्षित के निर्देश पर जांच हुई। विभाग के उपायुक्त विवेक मिश्रा नेतृत्व में गठित टीम ने पहुंचकर जांच की। मित्तल इंटरप्राइजेज से बीडी-सिगरेट सहित गुटखे का कारोबार होता है, जहां से शाहपुर सहित जिले में जगह-जगह माल सप्लाई किया जाता है। टीम अधिकारियों को जांच में प्रतिष्ठान के स्टाक में गडबड़ी मिली। क्रय-विक्रय में भारी अनियमितता मिलने के साथ फर्जी तरीके से आईटीसी क्लेम करने का मामला पकड़ा गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *