मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर क्षेत्र के बजधाडा गांव में एक 26 वर्षीय दिव्यांग युवक की जलने से मौत हो गई। युवक पडा सो रहा था कि तभी बिस्तर में आग लगने से वह जिंदा जल गया। गांव बसधाड़ा निवासी राजवीर जाटव का 26 वर्षीय बेटा कपिल शारीरिक व मानसिक रूप से दिव्यांग था। बोलने व सुनने में असमर्थ था। उसका एक हाथ काम करता था। बीती रात उसकी खाट के पास रखे तसले की आग से उसकी रिजाई में आग लग गई। गूंगा होने के कारण वह चिल्ला भी नहीं पाया।
Author: Taja Report
Views: 20


