मुजफ्फरनगर। साइबर हेल्पडेस्क थाना शाहपुर द्वारा आवेदक से धोखाधड़ी कर निकाली गई सम्पूर्ण धनराशि ₹24,000/- रुपये वापस कराई गई।
साइबर अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ के निकट पर्यवेक्षण में साइबर हेल्पडेस्क थाना शाहपुर द्वारा एक आवेदक से धोखाधड़ी कर निकाली गई सम्पूर्ण धनराशि ₹24,000/- उनके बैंक खाते में वापस कराई गई है। आवेदक मुस्तफा निवासी ग्राम तावली. थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना शाहपुर साइबर हेल्पडेस्क पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात द्वारा उनके खाते से 24,000/- रुपये का साइबर फ्रॉड किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर साइबर हेल्पडेस्क थाना शाहपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक खातों को तत्काल फ्रीज कराया गया तथा आज दिनांक 07.09.2026 को आवेदक से धोखाधड़ी कर निकाली गई सम्पूर्ण धनराशि ₹24,000/- वापस कराई गई।
मुजफ्फरनगर पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि प्रलोभन में आकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नंबर आदि किसी के साथ साझा न करें। साइबर फ्रॉड/धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा मुजफ्फरनगर साइबर सेल 9454401617 या निकटतम थाने स्थित साइबर हेल्प सेंटर से संपर्क करें।


