मुजफ्फरनगर । थानाक्षेत्र शाहपुर के अन्तर्गत ग्राम हरसौली के रजवाहे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना थाना शाहपुर पुलिस को प्राप्त हुई । सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा शव को रजवाहे से बाहर निकलवाया। उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा फील्ड यूनिट द्वारा घटना स्थल से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा मृतक के शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया परन्तु पहचान नही हो पायी है। शाहपुर पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। ग्राम हरसौली के रजवाहे में एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्रपाल सिंह ने यह जानकारी दी।
Author: Taja Report
Post Views: 12


