मुजफ्फरनगर । थानाक्षेत्र शाहपुर के अन्तर्गत ग्राम तावली के पास एक स्विफ्ट व एक ईको कार की आमने-सामने से टक्कर हो जाने से 06 लोगों के घायल होने की सूचना थाना शाहपुर पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस व पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंची तथा दुर्घटना में घायल सभी लोगों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया जहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल श्यामलाल पुत्र छोटेलाल निवासी उत्तरकाशी, उत्तराखंड की मृत्यु हो गयी। दुर्घटना में घायल अन्य सभी उपचाराधीन है। मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है । पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Author: Taja Report
Views: 16


