मुजफ्फरनगर । पूर्व विधायक शाहनवाज़ राना और सद्दाम राणा की जमानत पर कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी।
पुलिस ने पूर्व विधायक शाहनवाज राना, पूर्व सांसद कादिर राना की बेटी सादिया और सारिया को नामजद किया है। जाकिर राना के बेटे सद्दाम राना को भी गिरफ्तार किया है। उधर, शाह मोहम्मद से जीएसटी की टीम जानकारी जुटा रही है। तीन नामजद और 300 अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
बचाव पक्ष ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया। प्रभारी सीजेएम आकांक्षा गर्ग ने सुनवाई करते हुए पूर्व सांसद कादिर राना की बेटी सादिया एवं सारिया की जमानत अर्जी मंजूर कर ली। जबकि पूर्व विधायक शाहनवाज राना और सद्दाम राना की जमानत अर्जी खारिज हो गई, जिसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज हो जाने के बाद बचाव पक्ष शुक्रवार को सेशन कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल करेगा।


