मुजफ्फरनगर । समाजसेवी शालू सैनी ने अपने ऊपर हमले का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। शिकायत में उन्होंने कहा कि उन पर पांचवी बार हमला किया गया है। क्या सेवा करने की कीमत जान देके चुकानी होगी मुझे। उन्होंने कहा कि चरथावल रोड पर सलेमपुर के पास मेरी स्कूटी के सामने दो बाइक सवार लोगो ने बाइक लगा दी व मुझे जान से मारने की कोशिश की मेरे पास लाल मिर्च थी मेने सूझ बूझ से उनकी आखों में मिर्ची फेक कर अपनी स्कूटी तेजी से दौड़ाई थोड़ा आगे चलकर कुछ बाइक सवार व्यक्तियों ने मुझे घेरने का प्रयास किया पर में रुकी नही जितनी तेज स्कूटी चला सकती थी चलाई उन्होंने काफी दूर मेरा पीछा किया सामने से कुछ लड़के आ रहे थे मेने अपनी स्कूटी उनके पास रोक कर उन्हें साथ खड़े रहने के लिए कहा बाइक सवार पीछे मुड़कर चले गए। मैने ये बाइक का फोटो मिर्ची डालते ही खींच लिया था यदि मुझमें हौंसला न होता तो शायद आज में इस दुनिया में न होती। मैं कभी किसी का बुरा नहीं करती फिर भी मुझपर ये जान से मारने का 5 बार हमला हुआ है। क्या भला करने की कीमत अपनी जान देके चुकानी पड़ती हैं। सारी घटना की सूचना पुलिस को दी जा चुकी है।
क्रांतिकारी शालू सैनी लावारिसो की वारिस वर्ल्ड गिनीज रिकॉर्ड होल्डर अध्यक्ष साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट


