मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन पर दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष घनश्याम भगत महामंत्री दीपक गुप्ता के नेतृत्व में दैनिक रेल संघ का प्रतिनिधि मंडल अपने विभिन्न मांगों के लिए रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन चौधरी से मिला।
संघ के अध्यक्ष घनश्याम भगत ने रेलवे स्टेशन अधीक्षक को दैनिक रेल यात्रियों की समस्याओं को बताया रेलवे विभाग ने शालीमार एक्सप्रेस को 15 अक्टूबर तक रद्द किया हुआ है, जिसकी वजह से डेली ड्यूटी पर जाने वाले यात्री वे पंजाब राजस्थान जाने वाले यात्रियों को हो रही समस्या के बारे में अवगत कराया गया। शालीमार एक्सप्रेस को रद्द ना किया जाए शालीमार गाड़ी को लुधियाना रेलवे स्टेशन तक अप डाउन करके चलाया जाए। सहारनपुर से सुबह दिल्ली जाने वाली 64560 पैसेंजर गाड़ी में डिब्बों की संख्या बहुत ही कम है। इस पैसेंजर ट्रेन में डिब्बों की संख्या बढाये जाये। यात्री आराम से बैठकर सफर कर सके, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र मित्तल ने मुजफ्फरनगर रुट पर नई ट्रेन चलावने का आग्रह किया, मासिक पास वाले यात्रियों से टिकट खिड़की पर सम्मानजनक व्यवहार किया जाए अन्य समस्याओं को बताया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता संरक्षक सुरेंद्र मित्तल, राजू भाटिया, दीपक गुप्ता, संजय पाल, लोकेंद्र सिंह, सुमित भाई, पारस, प्रोफेसर सुधीर कुमार, विनीत जैन आदि उपस्थित रहे।


