Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शारदेन स्कूल में मनाया गया भव्य वार्षिक समारोह, प्रतिभाओं का सम्मान

शारदेन स्कूल में मनाया गया भव्य वार्षिक समारोह

मुजफ्फरनगर।

झिलमिलाती रोशनी में नहाया शारदेन,

लग रहा जैसे दुल्हन सा परिवेश।

बच्चों के हाथों की गरिमा से, हुआ स्कूल का श्रृंगार,

कह रहा हो जैसे, मैं सारी खुशियां दूं तुम पर वार।।

शारदेन स्कूल, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक उत्सव के पहले दिन छात्र-छात्राओं ने धूम मचा दी। इस वर्ष समारोह का मुख्य विषय “ अ लाइव ए लैवली लाइफ हेल्थ इस वेल्थ ” रखा गया। पूरा विद्यालय परिसर रोशनी, रंगों और बच्चों द्वारा स्वयं निर्मित कला व वस्तुओं से दुल्हन की तरह सजा हुआ था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव कमल पांडे जिला जज एवं श्रीमती शिल्पी शुक्ला  उपस्थित रहे। इन्होंने 13 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ अपने ज्ञान और मेहनत से न्याय के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। न्याय के क्षेत्र में उनकी मेहनत और सेवाएं हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि का माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत करने से हुआ। इस अवसर पर श्रीमती निशांत सिंगल (ADJ),  सिद्धार्थ बारगोटी (जज), दिव्य प्रताप सिंह  (जज),  अंकुश सिंह (जज), श्रीमती नीलम पांडे (EO),  रघुवंश अग्रवाल (ADJ), श्रीमती शिव कुमारी (ADJ),  सलमान सैयद, श्रीमती दिव्या भार्गव, श्रीमती सुरभि (जज), श्रीमती मोनिका सिंह (ADM),  आलोक कुमार, अतुल हसन,  सीताराम (ADJ),  राजू कुमार साव सीओ सिटी मुजफ्फरनगर,  गौरव आनंद, कीर्ति भूषण श्रीमती नीलिमा गौतम मंडी सचिव मंडी सचिव डिपार्मेंट मंडी समिति मुजफ्फरनगर, श्रीमती कविता अग्रवाल (जज) आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात संगीत के छात्रों द्वारा *“हे वीणावादिनी वर दे”* सरस्वती वंदना मंच पर प्रस्तुत की गई।रप्रधानाचार्य श्रीमती धारा रतन  ने अभिभावकों व अतिथियों का दिल से स्वागत किया तथा विद्यालय की वार्षिक प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक श्रृंखला शुरू हुई। विद्यार्थियों की वस्त्र सज्जा और रंगों का चयन अत्यंत आकर्षक था।

*UKG BLUE* के बच्चों ने *‘गायत्री मंत्र’* की भक्तिमय प्रस्तुति दी। *PLAY & NUR BLUE* ने *‘आलू बोला – वेजिटेबल सॉन्ग’*, *NUR YELLOW* ने *‘शुक्रिया (हिंदी डांस)’*, *LKG RED* ने *‘जंगल सफारी’*, *LKG GREEN* ने *‘बंगाली डांस’*, *UKG RED* ने *‘टम-टम (इंग्लिश डांस)’* और *LKG YELLOW व UKG BLUE* ने *‘द एक्सक्यूज फैक्ट्री (डांस)’* प्रस्तुत किया। कक्षा 8 बी ने *छत्रपति शिवाजी* पर वीर रस से संबंधित नृत्य दर्शाया। दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत नन्हे मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति ने सब का मन मोह लिया।

*I, II, III (KIIDZ)* के बच्चों ने *‘कृष्ण लीला’* की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। *कक्षा I A* ने *‘विशिंग पेरेंट्स (थीम)’*, *कक्षा I C* ने *‘ब्रशिंग एंड बाथिंग (थीम)’* और *कक्षा I B* ने *‘एल्व्स एंड द शू मेकर (इंग्लिश प्ले)’* प्रस्तुत किया।

कक्षा II A* ने *‘सालसा डांस’*, *कक्षा II B* ने *‘पपेट डांस’* और *कक्षा II C* ने *‘हेल्थ इज वेल्थ’* का संदेश दिया। *कक्षा III A* ने *‘राजस्थानी फोक डांस’*, *कक्षा III B* ने *‘जिद्द पे अड़ गई पार्वती’* और *कक्षा III C* ने *‘योगा (थीम)’* से भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई।

कक्षा IV B* ने *‘रॉक एन रोल’* और *कक्षा V A व IV C* ने *‘ग्लिम्प्स ऑफ नेशनल सिंबल्स (डांस)’* अंत में कक्षा 10th सी के विद्यार्थियों ने *दांडी मार्च* पर आधारित नृत्य से स्वतंत्रता संग्राम की याद ताजा कर दी। शारदेन स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रस्तुति देकर समारोह का भव्य समापन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय श्री रतन लाल एवं श्रीमती शारदा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं और माता-पिता को मुख्य अतिथि द्वारा मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। शारदेन स्कूल ट्रस्ट की ओर से सभी छात्रों को *5,55,000 रुपये* की धनराशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई, ताकि भविष्य में आने वाली पीढ़ी अपने कठिन परिश्रम से स्कूल, अध्यापकों और माता-पिता का नाम रोशन कर सके।

मुख्य अतिथि श्री राजीव कमल पांडे जी (जिला जज) ने कहा कि मुझे यहां आकर बहुत खुशी मिली, बच्चों ने बहुत मेहनत की, हर प्रोग्राम दिल को छूने वाला था। सच में अपने स्कूल के दिन याद आ गए। शिक्षा से लेकर क्रिएटिविटी तक यहां के बच्चे बहुत आगे निकल चुके हैं। जो बच्चे 99 और 100 नहीं ला पाए, उन्हें निराश नहीं होना चाहिए, उनके लिए बहुत सारी अपॉर्चुनिटी हैं। शारदेन स्कूल मैनेजमेंट की ओर से बच्चों को जो पुरस्कार रूप में धनराशि दी जा रही है, वह भी बच्चों को आगे बढ़ाने में प्रेरित करेगी। यही बच्चे कल का भविष्य होंगे।

श्रीमती शिल्पी शुक्ला जी ने सभी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शारदेन स्कूल के बच्चे बहुत मेहनती और परिश्रमी हैं, पढ़ाई के साथ-साथ सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। मुझे गर्व है कि शारदेन स्कूल के मैनेजमेंट ने छात्रों को इतनी सुविधाएं दी हैं कि वे हर विभाग में अपनी जगह स्वयं बनाते जा रहे हैं। बच्चों ने बहुत मेहनत की है, लेकिन इसमें सबसे बड़ा सहयोग स्कूल का और यहां के अध्यापकों का है, जो समय-समय पर बच्चों को सद्मार्ग दिखाते हैं। मुजफ्फरनगर में शारदेन स्कूल सबसे बेस्ट है, क्योंकि यहां बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी बढ़ावा दिया जाता है।

स्कूल प्रबंधक  विश्व रतन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें ग्लोबल एक्सपोजर चाहिए, इसके लिए एजुकेशन को चारदीवारी से बाहर निकलना पड़ेगा। हर जगह एडजस्ट होने वाले, कभी हार न मानने वाले, लक्ष्य को केंद्रित करने वाले बच्चे हों, ऐसा मेरा प्रयास है। शारदेन स्कूल के विद्यार्थियों की विशेषता है कि वे कहीं भी रहें, किसी भी परिस्थिति में हों, लेकिन अपना लक्ष्य प्राप्त जरूर कर लेंगे। बच्चों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए, क्योंकि सबसे पहले निरोगी काया का होना ही सौभाग्य की बात होती है।

कार्यक्रम का संचालन अंशिका बिल्ला, आरव गोयल, साजिद हुसैन, तारिणी सिंह, मिशिका गोयल और अबान दानिश ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी अध्यापकों का सहयोग रहा।

 

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *