चारों ओर उत्सव है छाया,
शारदेन में कान्हा आया,
राधा कृष्ण ने रास रचाया,
संग अपने जन्माष्टमी का त्योहार लाया,
मेरे कान्हा का जन्म दिवस है आया, बरखा के संग हरियाली लाया।


शारदेन के नन्हे नन्हे कान्हा ,
मां यशोदा के संग करते हुड़दंग।
कहीं वृक्षों पर, कहीं झूलों पर,
तो कहीं मंच पर, बाजे कान्हा का मृदंग।।
मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर के प्रांगण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी से दो दिन पहले श्री कृष्ण की लीलाओं की धूम रही। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप जी रही।मुख्य अतिथी का स्वागत तिलक लगाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर किया गया।
उसके पश्चात विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ रैंप वॉक कराई गई। सभी छात्र बाल गोपाल, राधा कृष्ण , बलराम और सुदामा की पोशाक पहनकर स्कूल पहुंचे। छोटे-छोटे बच्चों ने कान्हा के रूप में मटकी तोड़ी और एक दूसरे को माखन मिश्री खिलाई । राधा कृष्ण की झांकियां प्रस्तुत की। माताओ ने अपने बाल राधा कृष्ण की सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की। झांकियां को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था, जैसे धरती पर साक्षात नंद बाबा और यशोदा जी के साथ राधा कृष्ण जी उतर आए हो, उनकी इन बालकृतियों ने सभी को भाव विभोर कर दिया। श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित म्यूजिकल नाटक पेश किया गया।जिसमें दिव्यम बिरवा स अन्य मित्तल वन्य जसमीत वायर भार्गव इफरा इनाया कबीर अथर्व अविका रवि डीजल इत्यादि में प्रतिभा किया।” बंशी बाजेगी राधा नाचेगी” गीत पर माताओ के द्वारा मनमोहक नृत्य पेश किया गया।
यूकेजी के छात्रों द्वारा दही हांडी कार्यक्रम में मायरा ने कृष्णा एवम प्रांश ,गौरांश, वैदिक, अयांश गोयल, सांवी, राघव ,इब्राहिम ,अयांश यादव इन सभी ने ग्वालो के रूप में अपना मनमोहक प्रदर्शन दिया। एल०के०जी० रेड के के छात्रों ने “माखन चोर” पर नृत्य प्रस्तुत किया तथा कक्षा तीन के छात्रों ने “वो है अलबेला, वो कृष्णा है” पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। नर्सरी और प्ले क्लास के छात्रों के द्वारा यशोदा मां कृष्णा जी पर लघु नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें आयशा ,बनी ,कियारा, रेशमा, अफीफा ,युवराज,अली,सुल्तान,पार्थ, मनी, विराज, मायरा, शिवांश ने प्रतिभाग किया। कक्षा 1 के छात्रों द्वारा “छोटी-छोटी गईया छोटे छोटे ग्वाल” गीत प्रस्तुत किया गया।
इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक “श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी” छात्रों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। प्ले एवम नर्सरी क्लास के छोटे-छोटे बच्चों की माताओ ने अपने बच्चों के साथ भिन्न-भिन्न एन ड्रेस में रैंप वॉक किया। कक्षा 9 के छात्रों द्वारा ” मेरे बांके बिहारी नंदलाल ” गीत प्रस्तुत किया गया। छात्रों की इस प्रस्तुति ने सभी के मन को अपनी ओर आकर्षित किया। सभी छात्रों का अतिथियों के द्वारा ताली बजाकर उत्साह वर्धन किया गया। एल के जी के छात्रों द्वारा “माखन चोर” कार्यक्रम में अश्वी, रिद्धिमा, तृषा, सनाया ,अबीर, एकाग्र, स्वास्तिक, शौर्य और वैभव में अपनी आकर्षक प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथी नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप जी ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी बहुत सुंदर प्रस्तुति दी है जिन्हें देखकर मैं भाव विभोर हो गई ऐसी सुंदर प्रस्तुति मैंने शारदेन के अलावा कहीं नहीं देखी। मैं हृदय से छोटे-छोटे बच्चों को अपना आशीर्वाद देती हूं कि वे इसी तरह अपने जीवन में खुशियों से महकते रहिए और आगे बढ़ते रहे।
स्कूल के डायरेक्टर श्री विश्व रतन जी ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और छात्रों को कृष्ण रूप में आगे बढ़ाने के लिए एवम श्री कृष्ण के दिए हुए संस्कार अपने जीवन में उतरने के लिए प्रेरित किया।
शारदेन स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती धारा रतन जी के द्वारा सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया एवं सभी छात्रों, अध्यापकों एवं अभिभावकों को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई दी गई और सभी बच्चों को जन्माष्टमी से अवगत कराया गया।


