मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल के प्रांगण में रन फॉर यूनिटी “एकता दिवस” के उपलक्ष में छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ली। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कपिल देव अग्रवाल स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री जी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन व स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान एवं रियासतों का एकीकरण करके अखंड भारत के निर्माण में उनकी भूमिका के विषय में विस्तार से बताया। विद्यालय में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने आधुनिक भारत के निर्माता लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर उनको भावपूर्ण नमन किया।
सरदार पटेल को नमन करते हुए स्कूल के डायरेक्टर श्री विश्व रतन जी ने कहा कि सरदार पटेल आधुनिक भारत के सच्चे शिल्पकार हैं, उन्होंने यह भी बताया कि सरदार पटेल के लिए राष्ट्र हमेशा उनका कृतज्ञ रहेगा। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती धारा रतन जी ने भी विद्यार्थियों को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन तथा किसानों एवं शोषितों के लिए उनके संघर्ष के विषय में बताया।साथ ही आज शारदेन स्कूल में दीपावली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। शारदेन स्कूल में आयोजित रामलीला मंचन का शुभारंभ श्री राम की आरती के साथ हुआ। कक्षा 8 के बच्चो ने अपने अभिनय द्वारा रामायण के किरदारों को जीवंत कर दिया। बीते कई सालों की तरह इस साल भी कक्षा 8 के सभी वर्गों के विद्यार्थियों ने रामलीला में अपना बढ़-चढ़कर योगदान दिया तथा बड़े हर्षोल्लास के साथ गणेश स्तुति, नृत्य तथा भाषण की प्रस्तुति दी। कक्षा आठवीं के छात्र रामायण के किरदारों की पोशाक में बहुत ही खूबसूरत लग रहे थे। चाहे बात राम की शिक्षा की हो या सीता के स्वयंवर की हो, सभी छात्र-छात्राओं ने रामलीला का मंचन कर अपने अभिनय द्वारा सभी का मन अपनी और आकर्षित कर लिया। घोषणा की गई। बच्चों द्वारा राम रावण का द्वंद युद्ध का मंचन प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक महोदय श्री विश्व रतन जी एवम् प्रधानाचार्य श्रीमती धारा रतन जी ने तथा अध्यापकों ने रामलीला करने वाले सभी छात्रों की जमकर सराहना की। विद्यालय का प्रांगण तालियो की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। 
विद्यालय परिवार के द्वारा, छात्र-छात्राओं के द्वारा पटाखों का तिरस्कार कर हरित पटाखो को इस्तेमाल में लाने के लिए प्रेरित गया ताकि सभी का स्वास्थ्य अच्छा रहे और जीवन खुशहाल हो सके। विद्यालय की प्रधानाचार्या’ श्रीमती धारा रतन जी’ ने कार्यक्रम की प्रस्तुति देखकर सभी छात्रों का और अध्यापकों का उत्साहवर्धन किया।बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि रामायण एक कहानी से ज्यादा अपने परिवार को प्यार, सम्मान देने, अपने वचनों को पूरा करने और मर्यादा का पालन करने जैसे मूल्यों के महत्व को प्रदर्शित करने का एक शैक्षिक माध्यम है। इसी उदेश्य को लेकर स्कूल में राम लीला का आयोजन कराया गया। आप सभी श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर अपने जीवन को सफल बनाएं और पटाखे को न जलाकर ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल करें ताकि आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे।
अंत में विद्यालय के प्रबंधक ‘श्री विश्व रतन जी ‘ने अध्यापकों एवं छात्रों की काफी सराहना की और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग भगवान श्री राम से संबंधित बातों को जाने तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर सफलता की ओर चले और पूरे संसार में मानवता को कायम करके राम राज्य का सपना साकार कर सके। आप वह फूल है जो उपवन को भी महका देते हैं और सच्चाई के पथ पर चलकर विद्यालय का माता-पिता का नाम रोशन करते हैं। रामलीला मंचन के कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी अध्यापकों का गहन योगदान रहा।


