Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शारदेन विद्यालय में अध्यापक दिवस का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर। “गुरु का स्थान सबसे ऊंचा,

गुरु बिन कोई न दूजा,

गुरु करे सब की नैया पार ,

गुरु की महिमा सबसे अपार”

आज दिनांक 5 सितंबर दिन बृहस्पतिवार को शारदेन विद्यालय के प्रांगण में अध्यापक दिवस का भव्य आयोजन किया गया । जिसमें समस्त अध्यापक व अध्यापिकाओं तथा विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सर्वप्रथम विद्यालय के डायरेक्टर श्री विश्व रतन जी, प्रधानाचार्य श्रीमती धारा रतन जी, एवम् डीसीबी बैंक से उपस्थित अतिथिगण का छात्रों के द्वारा तिलक लगाकर पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। डीसीबी बैंक के द्वारा विद्यालय के अध्यापकों को सम्मानित किया गया। शारदेन के छात्रों के द्वारा सभी अध्यापकों का बैंड बाजे के साथ और पुष्पमाला पहनकर भव्य स्वागत किया गया। छात्रों के द्वारा भिन्न भिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सबसे पहले होप हाउस ग्रुप ए गो ग्रीन डे डांस, पीस हाउस वे विल रॉक यू,करेज हाउस सुच ए ब्यूटीफुल डे ,फेथ हाउस इंग्लिश डांस ,उसके बाद नर्सरी और प्ले के द्वारा सपने मेरे सच हो जाने रे नृत्य प्रस्तुत किया गया। एल०के०जी० ब्लू के छात्रों द्वारा वे लव यू टीचर गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। यूकेजी मेरे सर का ताज,थैंक्स ए लोट,आई लव माय टीचर, यूकेजी के द्वारा टीचर आई लव यू कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। ग्रुप बी होप हाउस की ओर से राजस्थानी नृत्य, पीस हाउस गुजराती नृत्य, करेज हाउस पंजाबी भांगड़ा, फेथ हाउस हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया गया। ग्रुप सी होप हाउस के छात्रों की ओर से एकलव्य डिवोशन फॉर गुरु, पीस हाउस वंदे मातरम ,करेज हाउस मेथेलॉजिकल एपिक, फेथ हाउस वुमन एंपावरमेंट थीम से संबंधित नृत्य प्रस्तुत किए गए। सभी छात्रों ने अपनी अपनी प्रस्तुति अध्यापकों के सामने हृदय से दी। अध्यापकों के द्वारा सभी छात्रों को उनके जीवन को खुशहाल बनाने का आशीर्वाद दिया गया और तालियो से प्रोत्साहित किया गया। डी सी बी बैंक की ओर से अध्यापकों को पुष्पमाला पहनाकर एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

विद्यालय के डायरेक्टर सर श्री विश्व रतन जी ने सभी छात्रों को अध्यापक दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि यह दिवस डॉक्टर राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष में हर साल मनाया जाता है। उनका जन्म एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था किंतु अपनी लगन व मेहनत से वह भारत के शीर्ष स्थान पर पहुंचे। हम सबको भी अपने जीवन में कम संसाधनों के बाद भी मेहनत करते हुए अपने जीवन को सफल बनाने का प्रयास करना चाहिए।

अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती धारा रतन जी ने कहा कि शिक्षको का बच्चों के भविष्य में महत्वपूर्ण योगदान होता है एक शिक्षक के बिना छात्र का जीवन अधूरा रहता है। हमें सदैव अपने शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। प्रधानाचार्य जी ने डीसीबी बैंक को धन्यवाद करते हुए सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *