Skip to main content

TR NEWS UP-UK

“शारदेन के विद्यार्थी ने लहराया सीए परीक्षा में सफलता का परचम”

मुजफ्फरनगर। शारदेन विद्यालय के लिए बहुत गौरव का दिन रहा। जब विद्यालय की छात्राओं शताक्षी अग्रवाल, आयुषी पुरी, आयुषी गुप्ता और निमिषा अग्रवाल ने C A में सफलता का परचम लहराकर अपने परिवार के साथ-साथ विद्यालय का भी नाम रोशन किया| आज जैसे ही C A का रिजल्ट आया वैसे ही शारदेन विद्यालय के स्वर्णिम इतिहास में सफलता का एक और अध्याय जुड़ गया। छात्राओं ने अध्यापकों एवं अभिभावकों के साथ जुड़कर अपने कठिन परिश्रम से सफलता को हासिल किया है। आयुषी पुरी के पिता कुश पुरी समाजसेवी एवं बिजनेसमैन है और शताक्षी अग्रवाल के पिता सुनील अग्रवाल भी एक बिजनेसमैन है। आयुषी गुप्ता के पिता संजीव गुप्ता होलसेल ट्रेडर्स मेडिसिन तथा माता मीनू गुप्ता हाउसवाइफ हैं , निमिषा सिंघल के पिता अनिल सिंघल जी भी होलसेल ट्रेडर्स मेडिसिन तथा माता रितु सिंघल हाउसवाइफ है, जिन्होंने अपने बच्चों को उच्च संस्कार दिए और उनकी पढ़ाई में पूर्ण सहयोग दिया। इन सभी छात्राओं ने C A ki परीक्षा पास करके यह बता दिया कि ‘होनहार बिरवान के होत है चिकने पात’|

छात्राओं ने दिन-रात कठिन परिश्रम करके अपने लक्ष्य को प्राप्त किया| इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अच्छी रैंक हासिल करने के उपलक्ष्य में संपूर्ण शारदेन परिवार ने छात्राओं को,उनके माता पिता को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है और निरंतर प्रयत्नशील रहने की प्रेरणा देता है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *