मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल के प्रांगण में चिल्ड्रन वर्ल्ड के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसकी थीम रही विकसित भारत। बच्चों ने अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सभी के मन को अपनी ओर आकर्षित किया। इस कार्यक्रम में प्ले एवं नर्सरी क्लास के छोटे-छोटे बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में अपनी प्रस्तुति देकर सभी के मन को खुश कर दिया। पार्थ, मायरा सुभाष चंद्र बोस, सावि रानी लक्ष्मी बाई, टीस्सा हानियां इंदिरा गांधी, शिवांश लाल बहादुर शास्त्री ,विराज महात्मा गांधी, युवराज, श्याम सुभाष चंद्र बोस के रूप में अपनी अपनी प्रस्तुति दी। एल०के०जी० ब्लू क्लास के छात्रों ने भी भिन्न-भिन्न स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में अपनी प्रस्तुति दी।
एल०के०जी० रेड के छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया “आओ बच्चों कदम बढ़ाए” यू०के०जी० रेड के छात्रों द्वारा “हम होंगे कामयाब” और यू०के०जी० ब्लू के बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमें अविका,आन्य, अथर्व, कबीर, दिया, जसमीत, इनाया,अनन्या सिंह इत्यादि बच्चों ने भाग लिया और सभी को अपनी एकता के सूत्र में बांध कर आगे बढ़ने का आगाज किया। यू०के०जी० रेड के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा “एकता में अनेकता” नाटक प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में सारा मेहनत आयशा अक्सा एडम इब्राहिम जन्म विशाल और अली ने प्रतिभा किया। एल के जी ब्लू के छात्रों ने इंग्लिश सॉन्ग पर नृत्य किया शौर्य ,रिद्धिमा ,अद्विक इस कार्यक्रम में इन सभी बच्चों ने हिस्सा लिया। सभी अध्यापकों ने छात्रों के कार्यक्रमों की सराहना की और तालियों से उत्साह बढ़ाया।
प्रधानाचार्य श्रीमती धारा रतन जी ने सभी अध्यापकों की एवं छात्रों की भरपूर प्रशंसा की और छात्रों को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंधक महोदय श्री विश्व रतन जी ने अपने देश की महत्ता को बताते हुए और अपने वीरों की बलिदानियो को याद दिलाते हुए आजादी के महोत्सव को इसी तरह मनाते रहने के लिए प्रेरित किया। छोटे-छोटे बच्चों का इस तरह अपनी भूमिका अदा करना ,सेनानियों के रूप में उनके प्रेरक प्रसंगो के बारे में बताना और और बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए डायरेक्टर महोदय ने सभी की बहुत बहुत प्रशंसा की और भविष्य में इसी तरह अन्य गतिविधियों में भागीदारी लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में चिल्ड्रन वर्ल्ड से संध्या, कनिका गंभीर , दिव्या ,राखी डबराल ,मनोज शील आदि अध्यापकों ने सहयोग दिया। मंच संचालन आराध्या एवं मिशिका ने किया।


