Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शामली हरयाणवी सिंगर अंकित बालियान की जिम से निकालते ही गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

शामली। शामली के बंतीखेड़ा गांव के मूल निवासी अंकित बालियान हरियाणा में सिंगर थे और कई चर्चित गाने गए थे। वह कुछ समय से गांव आए हुए थे। बुधवार शाम जिम से निकलते ही चार हमलावरों ने उन पर सरेआम फायरिंग कर दी। लोगों का कहना है कि अंकित को 10-12 गोलियां लगी, जबकि पुलिस का दावा है कि उन्हें पांच गोलियां लगी हैं। अंकित ने अस्तपाल में दम तोड़ दिया।

शहर कोतवाली क्षेत्र में आर्यपुरी नाला पटरी पर जिम से बाहर निकले हरियाणा के सिंगर अंकित बालियान (35) की बुधवार शाम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पिस्टलों से 20 से ज्यादा राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग से आसपास का इलाका दहल गया। लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए।

 

गांव बंतीखेड़ा के मूल निवासी अंकित बालियान हरियाणा के सोनीपत में रहते थे और वहां सिंगर थे। पिछले कुछ समय से वे गांव में परिवार के साथ रह रहे थे। बुधवार शाम वह रोज की तरह शामली में जिम में एक्सरसाइज करने आए थे। शाम करीब पौने सात बजे जिम से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे। उसी समय चार हमलावरों ने पिस्टलों से अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। उन्हें पांच गोलियां लगीं और वहीं गिर गए।

आसपास के लोग उन्हें सीएचसी शामली ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल में जुट गए। फोरेंसिक टीम ने आकर भी सबूत एकत्र किए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। अंकित बालियान ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे’ गाने को लेकर चर्चा में आए थे। बताया गया है कि वे जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। यह हमला इसी चुनावी रंजिश का नतीजा है, या कोई और रंजिश चली आ रही थी, इसका अभी कोई खुलासा पुलिस ने नहीं किया है।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *