मुजफ्फरनगर। पानीपत खटीमा राजमार्ग पर थाना तितावी के क्षेत्र में शेरे पंजाब ढाबा के सामने शनिवार की शाम को अज्ञात वाहन द्वारा एक गौवंश को टक्कर मारने से गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई।
रास्ता जाम ना हो इसके लिए राहगीरों की मदद से ढाबा कर्मियों द्वारा उक्त गौवंश को सड़क से उठाकर डिवाइडर पर धकेल कर डाल दिया गया था। लेकिन बारह घण्टे बिट जाने के बावजूद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी अथवा पी आर वी व हाई वे कर्मचारियों द्वारा भी सुबह दस बजे तक गौवंश को उठाकर अंतिम संस्कार करने नहीं गया था।
Author: Taja Report
Post Views: 17


