Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शामली में एक लाख के ईनामी समेत चार बदमाश मुठभेड़ में मारे गए, एसटीएफ इंस्पेक्टर घायल

शामली। करनाल (हरियाणा) बॉर्डर पर एक लाख का इनामी और मुकीम काला गैंग का कुख्यात अरशद अपने 3 साथियों साथ मारा गया। अरशद के संग मारा गया मनजीत 20 साल का सजायाफ़्ता मुजरिम था और पैरोल जंप कर अपराधों में सक्रिय था। UP STF की मेरठ यूनिट और शामली पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हुई। STF के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को इस ऑपरेशन में गोली लगी है। वह इलाज के लिए मेदांता गुरुग्राम में भर्ती कराए गए है। DIG रेंज सहारनपुर अजय साहनी के निर्देशन में हुए इस ऑपरेशन में पुलिस-STF 15 दिन से बदमाशों को चेस कर रही थी। एसटीएफ मेरठ की शामली के झिंझाना क्षेत्र में बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। उदपुर के ईंट भट्ठे के पास दोनों ओर से काफी देर तक फायरिंग होती रही।

मरने वालों की पहचान

1. अरशद पुत्र जमील निवासी बढ़ी माजरा थाना गंगोह सहारनपुर

2. मंजीत पुत्र मेहताब निवासी रोहट थाना खरखोदा सोनीपत हरियाणा

3. सतीश पुत्र राजसिंह निवासी अशोक विहार थाना मधुबन करनाल

4. नाम पता अज्ञात

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *