Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शामली में थूक लगाकर मसाज करने वाला नाई गिरफ्तार

शामली। युवक के चेहरे पर थूक लगाकर मसाज करते नाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने आरोपित अमजद को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार रात एक्स पर एक वीडियो प्रसारित हुआ जो थानाभवन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
नाई एक युवक के चेहरे पर मसाज करता दिखाई दे रहा है। मसाज के दौरान बीच-बीच में वह चेहरे पर थूक भी लगा रहा है। वीडियो प्रसारित होने के बाद एसपी अभिषेक ने थानाभवन थाना प्रभारी सतीश कुमार को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने भनेडा उद्दा अड्डे पर सैलून चलाने वाले नाई अमजद को गिरफ्तार कर लिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *