शामली। गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर खुद और पति के ऊपर तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। एक महिला ने कलक्ट्रेट में महिला के हंगामे को देखकर लोग इकट्ठा हो गए और किसी तरह महिला की जान बचाई। महिला ने ससुर पर जमीन से बेदखल करने और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। एडीएम के कार्रवाई के आश्वासन के बाद आदर्श मंडी थाना पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
गुरुवार को क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला शामली कलक्ट्रेट पहुंची। महिला ने पहले तो ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद छिपाकर रखी बोतल से पैट्रोल निकालकर कलक्ट्रेट में ही अपने ऊपर छिड़क आत्मदाह का प्रयास किया। महिला के हंगामे और शोर शराब को देखकर कलक्ट्रेट में पहुंचे लोग एकत्रित हो गए। किसी तरह महिला के हाथ से तेल की बोतल को छीन लिया। पीड़िता ने डीएम के नाम शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि शादी के बाद से उसका ससुर उसे दबाव बनाना चाहता है। उसके हिस्से की जमीन को बेचकर उत्तराखंड में रह रहा है। यही नहीं उसका शारीरिक शोषण भी कई साल तक किया गया। विरोध करने पर परिवार के सदस्यों को मारने की धमकी दी जाती थी। शिकायत में यह आरोप है कि एक ईंट भट्टा मालिक साथी के साथ मिलकर उसे अचल चल संपत्ति से बेदखल करने की धमकी दी जा रही है।

