शामली । कलेक्ट्रेट स्थित निबंधक कार्यालय में मंगलवार को विजिलेंस मेरठ की 12 सदस्यीय टीम ने छापा मारकर एआईजी स्टांप रविंद्र मेहता और उनके सहायक अश्वनी कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई दोपहर बाद सीओ विजिलेंस आजाद सिंह के नेतृत्व में की गई।
जानकारी के अनुसार बधेव निवासी एक किसान ने कुछ समय पहले जमीन खरीदी थी। जमीन की जांच कराने के नाम पर उससे एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। परेशान किसान ने विजिलेंस मेरठ से शिकायत की थी। तुरंत ऐक्शन लेते हुए विजिलेंस की टीम तीन गाड़ियों में मौके पर पहुंची और ट्रैप लगाकर दोनों अधिकारियों को रिश्वत लेते पकड़ लिया।
Author: Taja Report
Views: 47


