Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शामली एंकाउंटर पर पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी, जानिए अंकित के पिता ने क्या कहा

https://youtube.com/shorts/yk6osMhxeE0?si=qFIDxx3LrdeMaQhQ

शामली। हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की हत्या के आरोपितों के एंकाउंटर पर पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी किया है। उधर अंकित के पिता ने दूसरे आरोपियों का भी एंकाउंटर करने की मांग की है।

थाना कोतवाली शामली क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 02 संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर दोनों संदिग्धों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों की टीम द्वारा परीक्षण के उपरान्त दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृत अभियुक्तों की पहचान मोहित पुत्र स्व0 महेश, निवासी मकान नं0 183 बईयापुर खुर्द, थाना सदर, जनपद सोनीपत (हरियाणा), मूल निवासी ग्राम जटवाड़ा, थाना सदर, जनपद सोनीपत (हरियाणा), उम्र करीब 22 वर्ष तथा सुमित पुत्र धर्मपाल, निवासी फ्लैट नं0 1420, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जी-ब्लॉक, केडीआई, कुंडली, सोनीपत (हरियाणा), मूल निवासी ग्राम ककरौही, थाना सदर, जनपद सोनीपत (हरियाणा), उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्त अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल थे तथा दोनों पर ₹50-₹50 हजार का इनाम घोषित था। अंकित बालियान हत्याकांड में दोनों अभियुक्तों की भूमिका तथा उनके द्वारा हत्याकांड को किस प्रकार अंजाम दिया गया,

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *