मेरठ। शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से युवती की मौत हो गई।
नगर में सुहैल कुरैशी की बारात के दौरान रात 10 बजे चढ़त पर अवैध हथियारों से जमकर फायरिंग की गई। अपने घर की छत से बारात देख रही अक्शा के पेट में गोली लग गई, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने विरोध में शादी का कार्यक्रम रुकवा दिया।
Author: Taja Report
Views: 51

