Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शादी वाले घर में हेल्मेट धारी बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर की लाखों की लूट

मुजफ्फरनगर। खतौली कस्बे में एक विवाह वाले घर में तीन बाइक सवार बदमाशों ने अपने सिर पर हेलमेट पहनकर घर में घुसकर लूट की। बदमाशों ने घर में मौजूद परिजनों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और बड़ी मात्रा में नकदी तथा आभूषण लूट कर फरार हो गए।

खतौली कोतवाली के मोहल्ला लाल मोहम्मद का है जहां पर परिवार के कुछ सदस्य अपनी भांजी की शादी में मुजफ्फरनगर रहमतनगर गए हुए थे वहीं तीन बदमाश हेलमेट लगाकर घर के दरवाजे पर पहुंचते हैं और घर की घंटियां बजने हैं जिसके चलते पुत्रवधू द्वारा गेट खोला गया और तीनों बदमाश घर के अंदर घुस गए, वही बेवकूफ लुटेरों द्वारा घर में बाकी सदस्य को तमंचे से आतंकित कर बंधक बनाकर घर में रखे सोने चांदी के जेवरात वह नगदी लूट कर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार आज थाना खतौली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा खतौली स्थित एक घर, जहाँ एक दिन पूर्व विवाह सम्पन्न हुआ था, वहाँ 03 बदमाश हेलमेट पहनकर घर में घुसे तथा घर में मौजूद लोगों को हथियार दिखाकर नगदी व आभूषण ले गये।  सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव, थाना प्रभारी खतौली मय पुलिस बल साथ ही एसओजी एवं सर्विलांस टीम तत्काल रात्रि को ही मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर घर में मौजूद लोगों से वार्ता की गयी।  घटनास्थल तथा आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए जा रहे हैं, संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों, पुराने अपराधियों के ठिकानों एवं उनके मूवमेंट की गहनता से जाँच की जा रही है। इस सम्बन्ध में थाना खतौली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर कठोरत्तम कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *