Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शादी के बाद अगले दिन बहू आभूषण लेकर फरार, तीन गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना छपार पुलिस द्वारा सीधे-सादे परिवारों को शादी कराने के झांसे में लेकर धोखाधडी से आभूषण व नगदी लेकर फरार होने वाले गिरोह की 03 महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 मंगलसूत्र (पीली धातु), 01 जोडी झुमकी (पीली धातु), 01 अंगूठी (पीलीधातु), 01 जोडी पायल (सफेद धातु), 02 जोडी बिछुए (सफेद धातु) बरामद की हैं ।

23 मई को वादी द्वारा थाना छपार पर लिखित तहरीर दी थी कि उनकी मुलाकात रविन्द्र पुत्र सग्गार निवासी ग्राम घुमावटी थाना छपार, मुजफ्फरनगर से हुई। रविन्द्र द्वारा उनके पुत्र की शादी कराने के लिये एक रिश्ता बताया। उसने फोन पर एक लडकी सोनाक्षी का फोटो दिखाया तथा शादी कराने के नाम पर उनसे पैसे ले लिये। मेरे पुत्र व सोनाक्षी की हरिद्वार स्थित एक मैरिज होम में शादी हुई, शादी में हमारे द्वारा वधु को आभूषण दिये गये। शादी के बाद अगले दिन लडकी आभूषण लेकर फरार हो गयी। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना छपार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 104/2026 धारा 318(4),61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 24.05.2026 को उक्त अभियोग में वांछित 03 अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के कब्जे से 01 मंगलसूत्र (पीली धातु), 01 जोडी झुमकी (पीली धातु), 01 अंगूठी (पीलीधातु), 01 जोडी पायल (सफेद धातु), 02 जोडी बिछुए (सफेद धातु) बरामद किये गये। अभियुक्ताओं की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्ता हैंहसोनाक्षी पुत्री वेदपाल निवासी दुर्गाविहार कस्बा व थाना नजीबाबाद, बिजनौर, कामिनी पत्नी वेदपाल निवासी दुर्गाविहार कस्बा व थाना नजीबाबाद, बिजनौर व आशा पत्नी राजेन्द्र निवासी दुर्गाविहार कस्बा व थाना नजीबाबाद, बिजनौर।

*बरामदगी का विवरण-*

▪️ 01 मंगलसूत्र (पीली धातु)

▪️ 01 जोडी झुमकी (पीली धातु)

▪️ 01 अंगूठी (पीलीधातु)

▪️ 01 जोडी पायल (सफेद धातु)

▪️ 02 जोडी बिछुए (सफेद धातु)

प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्ताओं द्वारा बताया गया कि उनका साधे सादे व ऐसे लोग जिनकी शादी नही हो रही होती को झांसे में लेकर शादी कराने का व उसके बाद नगदी व आभूषण लेकर फरार हो जाने वाला गिरोह है। रविन्द्र हमारा सहयोगी है । हमलोग मिलकर ऐसे परिवारों की तलाश करते हैं जहां शादी में दिक्कत होती हैं, उन्हे अपने झांसे में लेते हैं तथा सोनाक्षी का फोटो दिखाकर शादी तय करते हैं। उसके बाद खर्चे के नाम पर उनसे धनराशि लेते हैं तथा किसी मन्दिर/धर्मशाला में सोनाक्षी की शादी करा देते हैं। शादी के 01-02 दिन बाद ही सोनाक्षी मौका देखकर वहां से जेवरात व नगदी आदि लेकर फरार हो जाती है। घटना करने के बाद हम लोग कुछ दिन के लिये फरार हो जाते हैं तथा उसके बाद फिर से इसी प्रकार से धोखाधडी की घटना के लिये लोगों की तलाश करते हैं। हमारे द्वारा थानाक्षेत्र छपार में भी इसी प्रकार से घटना कारित की गयी थी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *